भारत

भारत-सऊदी अरब हज समझौता 2026: तीर्थयात्रियों के लिए बड़ा फैसला

भारत ।नई दिल्ली। अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने जेद्दा में द्विपक्षीय हज समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस समझौते के तहत, 2026 की हज यात्रा के लिए भारत का कोटा 1,75,025 निर्धारित किया गया है। रिजिजू ने 7 से 9 नवंबर तक सऊदी अरब की अपनी आधिकारिक यात्रा के दौरान रविवार को जेद्दा में सऊदी अरब के हज और उमराह मंत्री तौफीक बिन फवजान अल रबिया के साथ द्विपक्षीय बैठक की।

रिजिजू ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “भारत-सऊदी अरब संबंधों को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं।” एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि बैठक के दौरान, दोनों मंत्रियों ने हज की तैयारियों की समीक्षा की और समन्वय एवं रसद सहायता बढ़ाने के कदमों पर चर्चा की। उन्होंने भारतीय हज यात्रियों के लिए प्रक्रिया को और सुव्यवस्थित करने की अपनी साझा प्रतिबद्धता की पुष्टि की। बैठक में सुविधाओं, परिवहन, आवास और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार पर ध्यान केंद्रित किया गया।

नए खबरों के लिए बने रहे सटीकता न्यूज के साथ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
अडूसा: प्राकृतिक औषधि जो सर्दी, खांसी, घाव और दर्द में देती है राहत शादी में पुरुष क्या चाहते हैं? सुंदरता से ज़्यादा ये 5 गुण रिश्ते को बनाते हैं मज़बूत परीक्षा में सही टाइम मैनेजमेंट और स्मार्ट टाइम टेबल कैसे करे सर्दियों में इम्यूनिटी बढ़ाने का देसी तरीका, घर पर बनाएं सेहत से भरपूर कांजी स्वाद भी सेहत भी: बयु/बबुआ खाने के फायदे जानकर आप भी इसे डाइट में ज़रूर शामिल करेंगे गले की खराश से तुरंत राहत: अपनाएं ये असरदार घरेलू नुस्खे