हिंद-प्रशांत में भारत–अमेरिका की बड़ी रणनीतिक चाल: नौसैनिक साझेदारी होगी और मज़बूत

नई दिल्ली। हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बढ़ती सुरक्षा चुनौतियों के बीच, भारत और अमेरिका ने नौसैनिक सहयोग को और मज़बूत करने पर ज़ोर दिया है। भारत के दौरे पर आए भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने शीर्ष अमेरिकी सैन्य अधिकारियों के साथ कई दौर की बातचीत की और समुद्री सुरक्षा से लेकर उन्नत तकनीक के इस्तेमाल तक, साझेदारी को एक नए स्तर पर ले जाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। पाँच दिवसीय यात्रा के दौरान, एडमिरल त्रिपाठी ने अमेरिकी हिंद-प्रशांत कमान के प्रमुख एडमिरल सैमुअल जे. पापारो, अमेरिकी प्रशांत बेड़े के कमांडर एडमिरल स्टीफन टी. कोहलर और अमेरिकी समुद्री बल प्रशांत के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल जेम्स एफ. ग्लिन से मुलाकात की।
इन बैठकों में समुद्री क्षेत्र में उभरती चुनौतियों, परिचालन समन्वय और अंतर-संचालन क्षमता बढ़ाने के उपायों पर विस्तार से चर्चा हुई। सूचना-साझाकरण और समुद्री क्षेत्र जागरूकता में सुधार पर भी महत्वपूर्ण चर्चा हुई। दोनों देश हिंद-प्रशांत समुद्री क्षेत्र जागरूकता पहल को भारत के सूचना संलयन केंद्र-हिंद महासागर क्षेत्र (IFC-IOR) के साथ और अधिक प्रभावी ढंग से एकीकृत करने पर सहमत हुए। समुद्री व्यापार मार्गों और महत्वपूर्ण समुद्री अवसंरचना की सुरक्षा को मज़बूत करने की आवश्यकता पर भी बल दिया गया।
नए खबरों के लिए बने रहे सटीकता न्यूज के साथ।




