भारत

भारत की पासपोर्ट रैंकिंग 85 से बढ़कर 77 हो गईभारतीय

इंडिया : भारत ने वैश्विक पासपोर्ट रैंकिंग में बड़ा सुधार दर्ज किया है। भारतीय पासपोर्ट 85वें से 77वें स्थान पर आ गया है। यह बदलाव पिछले छह महीनों में हुआ है। रैंकिंग में सुधार की वजह दूसरे देशों के पासपोर्ट के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन है। भारत को 59 देशों में वीजा की सुविधा मिल गई है। इसका मतलब है कि भारतीय अब इतने देशों में बिना वीजा के यात्रा कर सकेंगे। हेनले पासपोर्ट इंडेक्स की रैंकिंग में इसकी पुष्टि हुई है। यह रैंकिंग दुनिया भर के पासपोर्ट की वीजा-मुक्त यात्रा की संख्या के आधार पर तय होती है। इस मामले में सिंगापुर शीर्ष पर है।

इसका पासपोर्ट 193 देशों में वीजा-मुक्त यात्रा की अनुमति देता है। जापान और दक्षिण कोरिया 190 देशों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। डेनमार्क, फिनलैंड, फ्रांस, जर्मनी, आयरलैंड, इटली और स्पेन संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं। यहां के लोग 189 देशों में वीजा-मुक्त यात्रा कर सकते हैं। पाकिस्तान 96वें स्थान पर है। यह पिछले साल के 101वें स्थान से बेहतर है। अफगानिस्तान सबसे नीचे 99वें स्थान पर है। अमेरिका और ब्रिटेन एक-एक स्थान नीचे खिसक गए हैं। ब्रिटेन छठे नंबर पर आ गया है।

नए खबरों के लिए बने रहे सटीकता न्यूज के साथ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
अडूसा: प्राकृतिक औषधि जो सर्दी, खांसी, घाव और दर्द में देती है राहत शादी में पुरुष क्या चाहते हैं? सुंदरता से ज़्यादा ये 5 गुण रिश्ते को बनाते हैं मज़बूत परीक्षा में सही टाइम मैनेजमेंट और स्मार्ट टाइम टेबल कैसे करे सर्दियों में इम्यूनिटी बढ़ाने का देसी तरीका, घर पर बनाएं सेहत से भरपूर कांजी स्वाद भी सेहत भी: बयु/बबुआ खाने के फायदे जानकर आप भी इसे डाइट में ज़रूर शामिल करेंगे गले की खराश से तुरंत राहत: अपनाएं ये असरदार घरेलू नुस्खे