भारतछत्तीसगढ़

सरकारी इमारतों पर सोलर पैनल अनिवार्य, बिजली योजनाओं पर भ्रम दूर करने का निर्देश

Senior Reporter India | रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य में अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए निर्देश दिया है कि सभी सरकारी भवनों पर सोलर पैनल लगाए जाएं। इसके साथ ही उन्होंने पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना और स्मार्ट मीटर को लेकर आम उपभोक्ताओं में फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए एक विशेष जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश भी दिए हैं।

मुख्यमंत्री साय ने सोमवार को मंत्रालय में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ऊर्जा विभाग की कार्यप्रणाली की विस्तृत समीक्षा की। बैठक के दौरान राज्य में बिजली उत्पादन, ट्रांसमिशन और वितरण की स्थिति के साथ-साथ केंद्र एवं राज्य सरकार की ऊर्जा संबंधी योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बिजली व्यवस्था को और अधिक मजबूत, पारदर्शी और उपभोक्ता हितैषी बनाया जाए, ताकि आम जनता को योजनाओं का वास्तविक लाभ मिल सके। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि नवीकरणीय ऊर्जा के अधिकतम उपयोग से राज्य को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में तेजी से काम किया जाए।

नए खबरों के लिए बने रहे सटीकता न्यूज के साथ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
अडूसा: प्राकृतिक औषधि जो सर्दी, खांसी, घाव और दर्द में देती है राहत शादी में पुरुष क्या चाहते हैं? सुंदरता से ज़्यादा ये 5 गुण रिश्ते को बनाते हैं मज़बूत परीक्षा में सही टाइम मैनेजमेंट और स्मार्ट टाइम टेबल कैसे करे सर्दियों में इम्यूनिटी बढ़ाने का देसी तरीका, घर पर बनाएं सेहत से भरपूर कांजी स्वाद भी सेहत भी: बयु/बबुआ खाने के फायदे जानकर आप भी इसे डाइट में ज़रूर शामिल करेंगे गले की खराश से तुरंत राहत: अपनाएं ये असरदार घरेलू नुस्खे