लाइफ स्टाइल

‘आंतरिक जेट लैग’ अवसाद बिना यात्रा किए भी हो सकता है,अध्ययन

सिडनी विश्वविद्यालय की शोधकर्ता जोन कारपेंटर ने बताया कि मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं के लिए आए ऑस्ट्रेलिया के युवाओं पर एक अध्ययन किया गया। हैरानी की बात यह थी कि इनमें से कुछ लोगों में जेट लैग जैसे लक्षण दिखाई दिए, जबकि उन्होंने यात्रा नहीं की थी। शोध में शरीर के तापमान, कोर्टिसोल और मेलाटोनिन के स्तर का विश्लेषण किया गया, जो सर्कैडियन रिदम को नियंत्रित करते हैं। यह रिदम नींद और जागने के 24 घंटे के चक्र को नियंत्रित करता है। जेट लैग, जो आमतौर पर लंबी उड़ानों के बाद होता है, एक नींद संबंधी विकार है जो थकान और पाचन संबंधी समस्याओं का कारण बनता है। यह तब होता है जब शरीर की आंतरिक जैविक घड़ी, या सर्कैडियन लय, नए समय क्षेत्र के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ हो जाती है। सिडनी विश्वविद्यालय के एक नए शोध में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि बिना यात्रा किए भी ‘आंतरिक जेट लैग’ की समस्या हो सकती है, जिससे अवसाद और अन्य मानसिक समस्याएं हो सकती हैं।

यूएस नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में प्रकाशित एक लेख के अनुसार, मानव शरीर की सर्कैडियन रिदम नींद और जागने के चक्र को नियंत्रित करती है, जो मेलाटोनिन और शरीर के तापमान से प्रभावित होता है। रात में मंद रोशनी मेलाटोनिन को बढ़ाती है, जिससे नींद आती है, और कम तापमान सतर्कता को कम करता है। सुबह मेलाटोनिन कम होता है, तापमान बढ़ता है, जिससे जागना बढ़ता है। तेज रोशनी इस चक्र को संशोधित करती है, लेकिन हवाई यात्रा के समय क्षेत्र बदलने पर यह लय तुरंत नहीं बदलती। इससे जेट लैग होता है, जिसके लक्षणों में दिन में नींद आना, मूड स्विंग, पाचन संबंधी समस्याएं और अनिद्रा शामिल हैं।

अध्ययन में पाया गया कि 23 प्रतिशत रोगियों में ‘आंतरिक जेट लैग’ था, यानी उनकी जैविक घड़ी में गड़बड़ी थी। यह स्थिति अवसाद, उन्माद या द्विध्रुवी विकार जैसी मानसिक समस्याओं से जुड़ी हो सकती है। अवसाद में लगातार उदासी, उन्माद में अत्यधिक खुशी और द्विध्रुवी विकार में दोनों का मिश्रण होता है। शोध के अनुसार, सर्केडियन रिदम में गड़बड़ी इन विकारों को बढ़ा सकती है। यह खोज मानसिक स्वास्थ्य के इलाज में एक नई दिशा देती है। शोधकर्ताओं का कहना है कि मूड विकारों के इलाज में जैविक घड़ी को सही करना जरूरी है। इसके लिए प्रकाश चिकित्सा, नियमित नींद का समय और मेलाटोनिन की खुराक जैसे उपाय मददगार हो सकते हैं

नए खबरों के लिए बने रहे सटीकता न्यूज के साथ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
अडूसा: प्राकृतिक औषधि जो सर्दी, खांसी, घाव और दर्द में देती है राहत शादी में पुरुष क्या चाहते हैं? सुंदरता से ज़्यादा ये 5 गुण रिश्ते को बनाते हैं मज़बूत परीक्षा में सही टाइम मैनेजमेंट और स्मार्ट टाइम टेबल कैसे करे सर्दियों में इम्यूनिटी बढ़ाने का देसी तरीका, घर पर बनाएं सेहत से भरपूर कांजी स्वाद भी सेहत भी: बयु/बबुआ खाने के फायदे जानकर आप भी इसे डाइट में ज़रूर शामिल करेंगे गले की खराश से तुरंत राहत: अपनाएं ये असरदार घरेलू नुस्खे