भारत

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

जम्मू। श्री अमरनाथ यात्रा के लिए पहला जत्था बुधवार सुबह जम्मू से रवाना हुआ। विधिवत पूजा-अर्चना के बाद उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शंख ध्वनि और हर-हर महादेव के जयघोष के बीच यात्रियों को रवाना किया। पहलगाम और बालटाल रूट से रवाना होने वाले यात्री वीरवार को बाबा बर्फानी के दर्शन करेंगे। पहलगाम आतंकी हमले और Operation Sindoor के बाद यह पहली अमरनाथ यात्रा है। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच व्यत्री निवास से पहले जत्थे में 5,469 यात्रियों को भोजन कराया गया, जबकि परेड से 423 साधुओं को रवाना किया गया। देर शाम जत्थे बालटाल और पहलगाम पहुंचे। ये श्रद्धालु वीरवार को पवित्र गुफा के लिए रवाना होंगे। दोनों पारंपरिक रूटों से रोजाना 10-10 हजार यात्रियों को पवित्र गुफा के लिए भेजा जाएगा। कठुआ, सांबा, उधमपुर और श्रीनगर के पंथा चौक पर भी श्रद्धालुओं ने भारी उत्साह और उमंग के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

YouTube channel Search – www.youtube.com/@mindfresh112 , www.youtube.com/@Mindfreshshort1

नए खबरों के लिए बने रहे सटीकता न्यूज के साथ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
अडूसा: प्राकृतिक औषधि जो सर्दी, खांसी, घाव और दर्द में देती है राहत शादी में पुरुष क्या चाहते हैं? सुंदरता से ज़्यादा ये 5 गुण रिश्ते को बनाते हैं मज़बूत परीक्षा में सही टाइम मैनेजमेंट और स्मार्ट टाइम टेबल कैसे करे सर्दियों में इम्यूनिटी बढ़ाने का देसी तरीका, घर पर बनाएं सेहत से भरपूर कांजी स्वाद भी सेहत भी: बयु/बबुआ खाने के फायदे जानकर आप भी इसे डाइट में ज़रूर शामिल करेंगे गले की खराश से तुरंत राहत: अपनाएं ये असरदार घरेलू नुस्खे