शिक्षा

JEE Main 2026 Session 1 का रिजल्ट जारी, 12 छात्रों ने हासिल किए 100 परसेंटाइल

Senior Reporter India | नई दिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने इंजीनियरिंग संस्थानों में दाखिले के लिए आयोजित JEE Main 2026 के पहले सेशन का परिणाम घोषित कर दिया है। इस बार 12 अभ्यर्थियों ने 100 परसेंटाइल स्कोर कर टॉप स्थान हासिल किया है।

करीब 13.04 लाख से अधिक छात्रों ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया, जिसमें लगभग 96.26 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई। अभ्यर्थी अपना स्कोरकार्ड NTA की आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।

दूसरा सेशन 2 अप्रैल से शुरू होगा। जो छात्र पहले चरण के अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, उन्हें अप्रैल में होने वाले दूसरे सेशन में फिर से परीक्षा देने का अवसर मिलेगा। दूसरे सेशन के लिए Registration प्रक्रिया जारी है और आवेदन की अंतिम तिथि 25 फरवरी निर्धारित की गई है। परीक्षा 2 अप्रैल से 9 अप्रैल के बीच आयोजित की जाएगी।

दोनों सेशन के अंकों को ध्यान में रखते हुए फाइनल मेरिट सूची तैयार की जाएगी, जिसके आधार पर देशभर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश दिया जाएगा।

100 परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी:
कबीर छिल्लर (राजस्थान)
चिरंजीब कर (राजस्थान)
अर्णव गौतम (राजस्थान)
नरेंद्र बाबू (आंध्र प्रदेश)
पासला मोहित (आंध्र प्रदेश)
श्रेयस मिश्रा (दिल्ली)
शुभम कुमार (बिहार)
भावेश पात्रा (ओडिशा)
अनय जैन (हरियाणा)
माधव विराडिया (महाराष्ट्र)
पुरोहित निमय (गुजरात)
विवान शरद माहेश्वरी (तेलंगाना)

नए खबरों के लिए बने रहे सटीकता न्यूज के साथ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
अडूसा: प्राकृतिक औषधि जो सर्दी, खांसी, घाव और दर्द में देती है राहत शादी में पुरुष क्या चाहते हैं? सुंदरता से ज़्यादा ये 5 गुण रिश्ते को बनाते हैं मज़बूत परीक्षा में सही टाइम मैनेजमेंट और स्मार्ट टाइम टेबल कैसे करे सर्दियों में इम्यूनिटी बढ़ाने का देसी तरीका, घर पर बनाएं सेहत से भरपूर कांजी स्वाद भी सेहत भी: बयु/बबुआ खाने के फायदे जानकर आप भी इसे डाइट में ज़रूर शामिल करेंगे गले की खराश से तुरंत राहत: अपनाएं ये असरदार घरेलू नुस्खे