युवाओं के लिए Job Alert: देश की बड़ी संस्थाओं में हजारों पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका
सरकारी संस्थानों और विश्वविद्यालयों में नर्सिंग, प्रोफेसर, क्लर्क, इंजीनियरिंग व अन्य पदों पर आवेदन शुरू, अलग-अलग अंतिम तिथियां तय।

देश के कई प्रतिष्ठित संस्थानों ने युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर जारी किए हैं। हेल्थ सेक्टर से लेकर यूनिवर्सिटी और सार्वजनिक कंपनियों तक विभिन्न पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित योग्यता और समय सीमा के भीतर online apply करके इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, दिल्ली ने नर्सिंग ऑफिसर के कुल 2551 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इन पदों के लिए उम्मीदवारों के पास बीएससी नर्सिंग सहित निर्धारित योग्यताएं होना जरूरी है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 मार्च 2026 तय की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट alimsexams.ac.in के माध्यम से online apply कर सकते हैं।
इसी तरह बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर समेत कई शैक्षणिक पदों के लिए 143 रिक्तियां घोषित की गई हैं। इन पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों के पास पोस्ट ग्रेजुएशन, पीएचडी और अन्य आवश्यक योग्यता होनी चाहिए। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 21 मार्च 2026 रखी गई है। अधिक जानकारी के लिए bujhansi.ac.in वेबसाइट देखी जा सकती है।
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में भी विभिन्न पदों पर भर्ती निकली है। यहां प्रयोगशाला सहायक, क्लर्क सहित अन्य पदों के लिए कुल 54 vacancies उपलब्ध हैं। उम्मीदवारों की आयु सीमा 25 से 45 वर्ष निर्धारित की गई है। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 18 मार्च 2026 है। आवेदन की प्रक्रिया balrampur.nic.in वेबसाइट के जरिए पूरी की जा सकती है।
महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड ने भी तकनीकी क्षेत्र में नौकरी के अवसर दिए हैं। कंपनी ने जूनियर ओवरमैन टी एंड एस ग्रेड-C सहित कुल 667 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इन पदों के लिए उम्मीदवारों की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदन की अंतिम तिथि 6 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवार mahanadicoal.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
वहीं एम्स देवघर में जूनियर रेजिडेंट के 18 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इन पदों के लिए स्नातक डिग्री और अन्य निर्धारित योग्यताएं जरूरी हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 8 अप्रैल 2026 है। विस्तृत जानकारी के लिए aiimsdeoghar.edu.in वेबसाइट देखी जा सकती है।
इसके अलावा कर्मचारी राज्य बीमा निगम, पटना में एसोसिएट प्रोफेसर के 10 पदों पर भर्ती के लिए walk-in interview आयोजित किया जाएगा। यह इंटरव्यू 24 मार्च 2026 को होगा और चयनित उम्मीदवारों को लगभग 78,800 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए esic.gov.in वेबसाइट पर विजिट किया जा सकता है।
इनके अलावा रेल इंडिया तकनीकी एवं आर्थिक सेवा (RITES) ने इंजीनियरिंग पेशेवरों के लिए आवेदन मांगे हैं। इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 मार्च 2026 निर्धारित है। इच्छुक उम्मीदवार rites.com वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
वहीं भारतीय स्टेट बैंक में भी युवाओं के लिए बिजनेस एनालिस्ट पद पर भर्ती निकाली गई है। इस पद के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 16 मार्च 2026 है। उम्मीदवार sbi.bank.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
नए खबरों के लिए बने रहे सटीकता न्यूज के साथ।




