कोहली का दमदार शतक और गेंदबाज़ों का कहर, भारत की रोमांचक जीत

Ranchi। स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (135) के 52वें वनडे शतक, उसके बाद तेज गेंदबाजों हर्ष राणा (तीन विकेट) और कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव (चार विकेट) की ताबड़तोड़ पारियों की बदौलत भारत ने रविवार को पहले वनडे में दक्षिण अफ्रीका को 17 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। दूसरा वनडे तीन दिसंबर को रायपुर में खेला जाएगा। कोहली ने 120 गेंदों की अपनी तेज पारी में 11 चौके और सात छक्के लगाए, जिससे भारत ने आठ विकेट पर 349 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। क्रिकेट का सिर्फ यही प्रारूप खेलने वाले कोहली ने एक बार फिर अपनी अहमियत और दबदबे को साबित किया। उन्होंने जेएससीए स्टेडियम की सपाट पिच पर रोहित शर्मा (51 गेंदों पर 57) के साथ दूसरे विकेट के लिए 136 रनों की साझेदारी करके बड़े स्कोर की नींव रखी लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत खराब रही और उसने 11 रन पर तीन विकेट गंवा दिए।
एक रन पर आउट होने के बाद उन्होंने सुनयन की गेंद पर लगातार दो छक्के मारे। रोहित ने 43 गेंदों में और विराट ने 48 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। दोनों ने 20वीं बार इंटरनेशनल क्रिकेट में शतकीय साझेदारी की। इस दौरान रोहित ने अपना तीसरा छक्का भी लगाया और ODI क्रिकेट में सबसे ज्यादा 352 छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। रोहित का एक छक्का 97 मीटर की दूरी तक गया। यह दोनों के बीच लगातार दूसरी शतकीय साझेदारी थी।
रांची में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज के पहले मैच में विराट कोहली ने शानदार शतक लगाया। यह उनके करियर का 52वां वनडे शतक था। कुल मिलाकर यह उनका 83वां इंटरनेशनल शतक था। इसके साथ ही उन्होंने क्रिकेट के एक फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया। सचिन ने टेस्ट क्रिकेट में 51 शतक लगाए थे। विराट कोहली की नजर सचिन तेंदुलकर के 100 शतकों के रिकॉर्ड पर है। इससे पहले वनडे वर्ल्ड कप में उन्होंने सचिन के 49 वनडे शतकों का रिकॉर्ड तोड़ा था। अब वे एक फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। सचिन ने टेस्ट में 51 और वनडे में 49 शतक लगाए थे। यह विराट का वनडे में 52वां और इंटरनेशनल क्रिकेट में 83वां शतक है।
नए खबरों के लिए बने रहे सटीकता न्यूज के साथ।




