भारत

INS अंजदीप का लॉन्च: भारतीय नौसेना की पनडुब्बी रोधी ताकत में बड़ा इजाफा

India।/ Report. चेन्नई से रक्षा क्षेत्र की बड़ी खबर सामने आई है। भारतीय नौसेना ने शुक्रवार को अपने अत्याधुनिक युद्धपोत INS Anjadip का विधिवत जलावतरण किया। इस पोत को खास तौर पर पनडुब्बी रोधी अभियानों और तटीय सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।

‘डॉल्फिन हंटर’ के रूप में विकसित यह युद्धपोत उन्नत हथियारों और आधुनिक Sensor सिस्टम से लैस है। इसका मुख्य मिशन समुद्र के उथले इलाकों में छिपी दुश्मन पनडुब्बियों की पहचान करना, उनका पीछा करना और आवश्यकता पड़ने पर उन्हें निष्क्रिय करना है। यह पोत एंटी-सबमरीन वारफेयर शैलो वॉटर क्राफ्ट परियोजना के अंतर्गत बनाए जा रहे आठ जहाजों में तीसरा है।

नौसेना प्रमुख Dinesh K Tripathi ने चेन्नई बंदरगाह पर आयोजित समारोह में इसका Launch किया। उन्होंने कहा कि आईएनएस अंजदीप को तेज कार्रवाई और उच्च स्तर की युद्ध तैयारी को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। इससे समुद्री क्षेत्र में मौजूद संभावित खतरों पर नजर रखने और उन्हें खत्म करने की क्षमता और सुदृढ़ होगी।

करीब 77 मीटर लंबे इस युद्धपोत में हाई-स्पीड वाटर-जेट प्रोपल्शन सिस्टम लगाया गया है, जो इसे 25 नॉट्स तक की रफ्तार देने में सक्षम बनाता है। इसकी तेज गति और उथले पानी में संचालन की क्षमता इसे विशेष बनाती है।

इस पोत का निर्माण कोलकाता स्थित Garden Reach Shipbuilders & Engineers (GRSE) द्वारा स्वदेशी तकनीक से किया गया है। इसमें 80 प्रतिशत से अधिक घरेलू सामग्री का उपयोग हुआ है, जिससे देश की रक्षा उत्पादन क्षमता को मजबूती मिलेगी और आयात पर निर्भरता घटेगी।

नए खबरों के लिए बने रहे सटीकता न्यूज के साथ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
अडूसा: प्राकृतिक औषधि जो सर्दी, खांसी, घाव और दर्द में देती है राहत शादी में पुरुष क्या चाहते हैं? सुंदरता से ज़्यादा ये 5 गुण रिश्ते को बनाते हैं मज़बूत परीक्षा में सही टाइम मैनेजमेंट और स्मार्ट टाइम टेबल कैसे करे सर्दियों में इम्यूनिटी बढ़ाने का देसी तरीका, घर पर बनाएं सेहत से भरपूर कांजी स्वाद भी सेहत भी: बयु/बबुआ खाने के फायदे जानकर आप भी इसे डाइट में ज़रूर शामिल करेंगे गले की खराश से तुरंत राहत: अपनाएं ये असरदार घरेलू नुस्खे