खेल
लीजेंड्स फेसऑफ : मैड्रिड और बार्सिलोना की टीम घोषित

मुंबई: कार्लोस पुयोल रविवार को यहां लीजेंड्स फेसऑफ फुटबॉल मैच में लुइस फिगो की रियल मैड्रिड के खिलाफ एफसी बार्सिलोना की अगुआई करेंगे। इस अनोखे मैच में, एफसी बार्सिलोना डीवाई पाटिल स्टेडियम में रियल मैड्रिड से भिड़ेगा। स्पोर्ट्स फ्रंट इस मैच का आयोजक है जिसके लिए बुधवार को टीमों की घोषणा की गई। पुयोल ने यहां जारी एक विज्ञप्ति में कहा, “लीजेंड्स फेसऑफ एक अनोखा मैच होगा। मैं पहली बार भारत में खेलने को लेकर बहुत उत्साहित हूं। यहां के प्रशंसकों का जुनून अविश्वसनीय है और मैं इसे पहली बार देखने के लिए बेताब हूं।” फिगो ने कहा, “भारत में फुटबॉल के प्रति प्यार हर दिन बढ़ रहा है और इन दोनों टीमों के बीच प्रतिद्वंद्विता को मुंबई के प्रशंसकों तक पहुंचाना सौभाग्य की बात है। यह एक यादगार मैच होगा।”




