दिवाली की तारीख तय : 20 अक्टूबर को पूरे देश में मनाया जाएगा महापर्व

देशभर के पंचांग निर्माताओं ने दिवाली की तिथि को लेकर चल रहे असमंजस को दूर कर दिया है। रविवार को हुई ऑनलाइन बैठक में सभी ने एक राष्ट्र, एक धर्म और एक पर्व का संकल्प दोहराया। सभी ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि शास्त्रोक्त प्रमाणों के अनुसार दिवाली का महापर्व 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा। बीएचयू में ज्योतिष विभाग के प्रोफेसर और काशी विद्वत परिषद के संगठन सचिव डॉ. विनय पांडेय ने स्पष्ट किया कि कुछ पंचांग निर्माताओं ने शास्त्रों की गलत व्याख्या प्रस्तुत की है। हालांकि, शास्त्रोक्त निर्णय यह है कि दिवाली 20 अक्टूबर को ही मान्य है, क्योंकि इस दिन संपूर्ण प्रदोष काल और निशा काल उपलब्ध है। बुद्धिबल्लभ पंचांग के संपादक आचार्य पवन पाठक ने कहा कि यदि सभी पंचांग सूर्य सिद्धांत पर आधारित पारंपरिक पद्धति से बनाए जाएं तो मतभेद की स्थिति नहीं बनेगी।
नए खबरों के लिए बने रहे सटीकता न्यूज के साथ।




