भारत

सिंगूर से ममता बनर्जी का 2026 का बिगुल, बोलीं– बंगाल न झुकेगा, न रुकेगा

Senior Reporter India| सिंगूर (हुगली): पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सिंगूर की धरती से 2026 के विधानसभा चुनावों के लिए अपने राजनीतिक और विकासात्मक एजेंडे की स्पष्ट रूपरेखा पेश कर दी। बुधवार को हुगली जिले के सिंगूर में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने केंद्र सरकार की कथित अनदेखी और चुनाव आयोग की भूमिका पर तीखे सवाल उठाए, साथ ही यह संदेश दिया कि बंगाल किसी दबाव के आगे झुकने वाला नहीं है।

अपने भाषण में ममता बनर्जी ने सिंगूर की ऐतिहासिक भूमिका को याद करते हुए कहा कि जिस भूमि ने किसानों के अधिकारों की लड़ाई को नई दिशा दी थी, वही सिंगूर अब कृषि और उद्योग के संतुलित विकास के ज़रिए बड़े पैमाने पर रोज़गार सृजन का केंद्र बनेगा। उन्होंने दोहराया कि राज्य में खेती और उद्योग दोनों एक-दूसरे के पूरक होंगे, न कि प्रतिद्वंद्वी।

मुख्यमंत्री का यह बयान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया सिंगूर यात्रा के करीब दस दिन बाद आया है, जहां उन्होंने राज्य में औद्योगिक विकास और रोजगार पर जोर दिया था। ममता ने स्पष्ट किया कि उनकी सरकार का लक्ष्य कृषि को कमजोर किए बिना औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देना है।

सिंगूर आंदोलन का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी ज़मीन वापस मिल चुकी है और राज्य सरकार अब खेती के साथ-साथ उद्योगों को भी आगे बढ़ाने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने बताया कि सिंगूर में आठ एकड़ भूमि पर एक आधुनिक एग्रो-इंडस्ट्रियल पार्क विकसित किया गया है। इसके अलावा एक निजी औद्योगिक पार्क भी शुरू किया गया है, जहां Amazon और Flipkart जैसे बड़े ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के वेयरहाउस स्थापित किए जाएंगे, जिससे हज़ारों स्थानीय युवाओं को रोज़गार मिलने की उम्मीद है।

भाजपा के औद्योगीकरण को लेकर रुख पर अप्रत्यक्ष निशाना साधते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि उनकी राजनीति खोखले वादों पर नहीं, बल्कि ज़मीन पर उतरे काम पर आधारित है। उन्होंने यह भी कहा कि सिंगूर में छोटी कार परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण से प्रभावित छोटे किसानों को राज्य सरकार की ओर से मासिक मुआवजा लगातार दिया जा रहा है।

नए खबरों के लिए बने रहे सटीकता न्यूज के साथ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
अडूसा: प्राकृतिक औषधि जो सर्दी, खांसी, घाव और दर्द में देती है राहत शादी में पुरुष क्या चाहते हैं? सुंदरता से ज़्यादा ये 5 गुण रिश्ते को बनाते हैं मज़बूत परीक्षा में सही टाइम मैनेजमेंट और स्मार्ट टाइम टेबल कैसे करे सर्दियों में इम्यूनिटी बढ़ाने का देसी तरीका, घर पर बनाएं सेहत से भरपूर कांजी स्वाद भी सेहत भी: बयु/बबुआ खाने के फायदे जानकर आप भी इसे डाइट में ज़रूर शामिल करेंगे गले की खराश से तुरंत राहत: अपनाएं ये असरदार घरेलू नुस्खे