भारत

मौलाना शहाबुद्दीन रजवी सलमान की राम मंदिर वाली घड़ी पर भड़के

INDIA : ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने सलमान खान की श्री राम मंदिर वाली घड़ी पर कड़ी आपत्ति जताई है। मौलाना के मुताबिक शरीयत में किसी भी मुसलमान को गैर मुस्लिमों के धार्मिक प्रतीकों, इमारतों या मंदिरों का प्रचार करने की इजाजत नहीं है और ऐसा करना हराम माना जाता है। दरअसल, सलमान ने इंस्टाग्राम पर तीन तस्वीरें शेयर की हैं। सलमान इस दौरान अपने हाथ में एक खास घड़ी पहने हुए हैं, जिसमें अयोध्या के श्री राम मंदिर की तस्वीर छपी हुई है। सलमान ने कैप्शन में लिखा, ईद पर सिनेमाघरों में मिलते हैं। अब ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने इसे पाप बताया है। सलमान की फिल्म सिकंदर 30 मार्च को ईद पर सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। वीडियो जारी करते हुए उन्होंने कहा कि मैं इस मामले को शरीयत के नजरिए से स्पष्ट करना चाहता हूं। सबसे पहली बात तो यह कि सलमान खान एक मशहूर मुसलमान हैं और हिंदी फिल्मों में अपनी एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनके लाखों चाहने वाले हैं। राम मंदिर के प्रचार के लिए एक घड़ी बनाई गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
अडूसा: प्राकृतिक औषधि जो सर्दी, खांसी, घाव और दर्द में देती है राहत शादी में पुरुष क्या चाहते हैं? सुंदरता से ज़्यादा ये 5 गुण रिश्ते को बनाते हैं मज़बूत परीक्षा में सही टाइम मैनेजमेंट और स्मार्ट टाइम टेबल कैसे करे सर्दियों में इम्यूनिटी बढ़ाने का देसी तरीका, घर पर बनाएं सेहत से भरपूर कांजी स्वाद भी सेहत भी: बयु/बबुआ खाने के फायदे जानकर आप भी इसे डाइट में ज़रूर शामिल करेंगे गले की खराश से तुरंत राहत: अपनाएं ये असरदार घरेलू नुस्खे