खेल

मेग लैनिंग और फोबे लिचफील्ड की चमक से यूपी वॉरियर्स ने WPL में मुंबई इंडियंस को 22 रन से हराया

Mumbai। प्लेयर ऑफ द मैच कप्तान मेग लैनिंग और उनकी ऑस्ट्रेलियाई साथी फोबे लिचफील्ड के अर्धशतकों और दमदार गेंदबाजी के दम पर यूपी वॉरियर्स ने महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में मुंबई इंडियंस को 22 रन से हरा दिया। पांच मैचों में यूपी की यह दूसरी जीत है, जबकि मुंबई की यह तीसरी हार है। लगातार तीन हार के बाद यूपी ने टूर्नामेंट में दमदार वापसी की है।

यूपी ने 8 विकेट पर 187 रन बनाए, जिसके जवाब में मुंबई 6 विकेट पर 165 रन ही बना सकी। निचले क्रम में अमेलिया केर 49 और अमनजोत कौर 41 रन बनाकर नाबाद रहीं। मुंबई के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। शिखा पांडे ने दो विकेट लिए। लिचफील्ड 124 के स्कोर पर 37 गेंदों पर सात चौकों और तीन छक्कों की मदद से 61 रन बनाकर आउट हुईं। इसके कुछ देर बाद 136 के स्कोर पर लैनिंग 45 गेंदों पर 11 चौकों और दो छक्कों की मदद से 70 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। हरलीन देओल ने 25 और क्लो ट्रायोन ने 21 रन बनाए। अमेलिया केर ने तीन और नेट साइवर-ब्रंट ने दो विकेट लिए। एजेंसी

नए खबरों के लिए बने रहे सटीकता न्यूज के साथ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
अडूसा: प्राकृतिक औषधि जो सर्दी, खांसी, घाव और दर्द में देती है राहत शादी में पुरुष क्या चाहते हैं? सुंदरता से ज़्यादा ये 5 गुण रिश्ते को बनाते हैं मज़बूत परीक्षा में सही टाइम मैनेजमेंट और स्मार्ट टाइम टेबल कैसे करे सर्दियों में इम्यूनिटी बढ़ाने का देसी तरीका, घर पर बनाएं सेहत से भरपूर कांजी स्वाद भी सेहत भी: बयु/बबुआ खाने के फायदे जानकर आप भी इसे डाइट में ज़रूर शामिल करेंगे गले की खराश से तुरंत राहत: अपनाएं ये असरदार घरेलू नुस्खे