
छत्तीसगढ़ / रायपुर : पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय को नैक द्वारा ए प्लस ग्रेड प्रदान किया गया है। कुलपति प्रोफेसर सच्चिदानंद शुक्ल के मार्गदर्शन में रविवि विश्वविद्यालय ए प्लस ग्रेड प्राप्त करने वाला प्रदेश का पहला शासकीय विश्वविद्यालय बन गया है। रविवि विश्वविद्यालय को सामान्य विश्वविद्यालय की श्रेणी में ए प्लस ग्रेड प्रदान किया गया है। विश्वविद्यालय पुनर्मूल्यांकन की प्रक्रिया में चला गया था। तीसरे चरण में इसे ए ग्रेड मिला। चौथे चरण में इसे 2023 में बी डबल प्लस मिला। चौथे चरण के पुनर्मूल्यांकन में ए प्लस ग्रेड प्राप्त हुआ। इसके लिए 5 से 7 अगस्त तक मूल्यांकन किया गया था।
नए खबरों के लिए बने रहे सटीकता न्यूज के साथ।




