भारत
उत्तराखंड सरकार की नई पहल, आवारा पशुओं को पनाह देकर हर महीने 12 हजार कमाने का मौका

उत्तराखंड सरकार ने सड़कों और खेतों से आवारा पशुओं को हटाने के लिए दो योजनाएं शुरू की हैं, जिनके तहत इन जानवरों को पनाह देने वाले लोग हर महीने 12,000 रुपये तक कमा सकते हैं। पशुपालन विभाग द्वारा लागू की गई ये योजनाएं सिर्फ ग्रामीण इलाकों के लिए हैं। इन योजनाओं का मुख्य मकसद आवारा पशुओं को रहने की जगह, खाना और हेल्थकेयर देना और फसलों को उनसे बचाना है।
ग्राम गौर सेवक योजना के तहत, जो लोग ज़्यादा से ज़्यादा पांच नर आवारा पशुओं को पनाह देंगे, उन्हें हर जानवर के लिए 80 रुपये मिलेंगे, और इन जानवरों को मुफ्त हेल्थकेयर भी दिया जाएगा। इस तरह, पांच नर आवारा पशुओं को पनाह देने वालों को पशुपालन विभाग से हर महीने 12,000 रुपये मिलेंगे। उन्होंने बताया कि फिलहाल जिले में छह लोग इस योजना का फायदा उठा रहे हैं।
नए खबरों के लिए बने रहे सटीकता न्यूज के साथ।




