अब UPI भुगतान में हुआ बड़ा बदलाव

यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) से अब मनी ट्रांसफर समेत कोई भी ट्रांजेक्शन महज 10 से 15 सेकंड में हो जाएगा। यह व्यवस्था सोमवार से लागू हो गई है। पहले इसमें 30 सेकंड का समय लगता था। अब आप फोनपे, गूगलपे या पेटीएम जैसे यूपीआई ऐप के जरिए फटाफट पेमेंट कर सकेंगे। साथ ही गलत पेमेंट निकालने और स्टेटस चेक करने में लगने वाला समय भी 30 सेकंड से घटाकर 10 सेकंड कर दिया गया है। नेशनल पेमेंट सिस्टम ऑफ इंडिया (NPCI) द्वारा बैंकों और पेमेंट ऐप को सिस्टम अपग्रेड करने का आदेश दिए जाने के बाद एप्लीकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफेस से जुड़े कुछ तकनीकी बदलाव किए गए हैं। ये हैं सॉफ्टवेयर सिस्टम,
ग्राहक जल्द ही यूपीआई ऐप के जरिए दिन में 50 बार अकाउंट बैलेंस चेक कर सकेंगे। अभी तक एक दिन में अकाउंट बैलेंस चेक करने की कोई सीमा नहीं है। सिस्टम की दक्षता और आसान लोड को ध्यान में रखते हुए 50 की सीमा तय की गई है।
YouTube channel Search – www.youtube.com/@mindfresh112 , www.youtube.com/@Mindfreshshort1
नए खबरों के लिए बने रहे सटीकता न्यूज के साथ।




