भारत

सोनम वांगचुक पर से NSA हटाया गया, छह महीने बाद जोधपुर जेल से रिहाई

केंद्र सरकार का फैसला—लद्दाख में शांति और भरोसे का माहौल बनाने के लिए उठाया कदम

Report| नई दिल्ली/जोधपुर/लेह। केंद्र सरकार ने जलवायु कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगाया गया राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) शनिवार को वापस लेने का निर्णय लिया। सरकार के इस आदेश के साथ ही उन्हें तुरंत प्रभाव से रिहा कर दिया गया। करीब छह महीने से जोधपुर जेल में बंद वांगचुक अब अपनी पत्नी के साथ लेह के लिए रवाना हो गए हैं।

गृह मंत्रालय के अनुसार यह निर्णय लद्दाख क्षेत्र में शांति, स्थिरता और आपसी विश्वास को मजबूत करने के उद्देश्य से लिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि वांगचुक ने NSA के तहत निर्धारित हिरासत अवधि का लगभग आधा समय पूरा कर लिया था।

सरकार की ओर से पहले उन पर लद्दाख में हिंसा भड़काने और माहौल खराब करने के आरोप लगाए गए थे, जिसके बाद उन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत हिरासत में लिया गया था।

बताया जा रहा है कि केंद्र सरकार ने यह फैसला उस समय लिया जब सुप्रीम कोर्ट में वांगचुक की याचिका पर अंतिम Hearing होने में केवल तीन दिन बाकी थे। इसके बाद सरकार ने NSA हटाने का आदेश जारी कर दिया।

रिहाई के बाद वांगचुक अपने गृह क्षेत्र लेह लौट गए, जहां उनके समर्थकों और स्थानीय लोगों के बीच इस फैसले को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

नए खबरों के लिए बने रहे सटीकता न्यूज के साथ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
गन्ने का सिरका – गर्मियों में सेहत का प्राकृतिक टॉनिक अडूसा: प्राकृतिक औषधि जो सर्दी, खांसी, घाव और दर्द में देती है राहत शादी में पुरुष क्या चाहते हैं? सुंदरता से ज़्यादा ये 5 गुण रिश्ते को बनाते हैं मज़बूत परीक्षा में सही टाइम मैनेजमेंट और स्मार्ट टाइम टेबल कैसे करे सर्दियों में इम्यूनिटी बढ़ाने का देसी तरीका, घर पर बनाएं सेहत से भरपूर कांजी स्वाद भी सेहत भी: बयु/बबुआ खाने के फायदे जानकर आप भी इसे डाइट में ज़रूर शामिल करेंगे