भारत

शनिवार को अज्ञात लोगों ने 15 साल की एक स्कूली छात्रा पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी

ओडिशा के पुरी जिले में शनिवार को अज्ञात लोगों ने 15 साल की एक स्कूली छात्रा पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इस हृदय विदारक घटना ने पूरे ओडिशा के लोगों को झकझोर कर रख दिया है। लड़की को गंभीर हालत में एम्स-भुवनेश्वर में भर्ती कराया गया है। लड़की 70 प्रतिशत जल चुकी है और बोल नहीं पा रही है। यह घटना एफएम कॉलेज, बालासोर की 20 वर्षीय छात्रा द्वारा 12 जुलाई को यौन उत्पीड़न के कारण आत्महत्या करने के कुछ ही समय बाद हुई। छात्रा की 14 जुलाई को मौत हो गई। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने इस घटना के खिलाफ भुवनेश्वर समेत कुछ जगहों पर विरोध प्रदर्शन किया। एम्स ने लड़की के समुचित इलाज के लिए डॉक्टरों की 14 सदस्यीय टीम बनाई है, जिसमें मेडिसिन, पल्मोनरी मेडिसिन, एनेस्थीसिया, गायनोकोलॉजी, फोरेंसिक मेडिसिन, नेफ्रोलॉजी, कार्डियोलॉजी और अन्य विभागों के डॉक्टर शामिल हैं।

उपमुख्यमंत्री और महिला एवं बाल विकास मंत्री प्रभाती परिदा ने कहा कि सरकार लड़की के इलाज का खर्च वहन करेगी। घटना बलंगा थाना क्षेत्र के बयाबर गांव में सुबह करीब 9 बजे हुई जब लड़की अपनी सहेली के घर जा रही थी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मोटरसाइकिल सवार तीन अज्ञात युवकों ने लड़की को रोका, उसे जबरन भार्गवी नदी के किनारे ले गए और उसके शरीर पर पेट्रोल जैसा कोई ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी। घटनास्थल नुआगोपालपुर बस्ती में है, जो उसके घर से लगभग डेढ़ किलोमीटर और बलंगा पुलिस स्टेशन से लगभग 5-7 किलोमीटर दूर है। पुलिस ने बताया कि लड़की को आग लगाने के बाद बदमाश फरार हो गए। पुलिस ने कहा कि स्थानीय लोगों ने आग बुझाई और उसे पिपिली सरकारी अस्पताल ले गए, जहां से उसे एम्स भुवनेश्वर भेज दिया गया।

YouTube channel Search – www.youtube.com/@mindfresh112 , www.youtube.com/@Mindfreshshort1

नए खबरों के लिए बने रहे सटीकता न्यूज के साथ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
अडूसा: प्राकृतिक औषधि जो सर्दी, खांसी, घाव और दर्द में देती है राहत शादी में पुरुष क्या चाहते हैं? सुंदरता से ज़्यादा ये 5 गुण रिश्ते को बनाते हैं मज़बूत परीक्षा में सही टाइम मैनेजमेंट और स्मार्ट टाइम टेबल कैसे करे सर्दियों में इम्यूनिटी बढ़ाने का देसी तरीका, घर पर बनाएं सेहत से भरपूर कांजी स्वाद भी सेहत भी: बयु/बबुआ खाने के फायदे जानकर आप भी इसे डाइट में ज़रूर शामिल करेंगे गले की खराश से तुरंत राहत: अपनाएं ये असरदार घरेलू नुस्खे