भारत

पीएम मोदी का पूर्वोत्तर दौरा: मणिपुर को 8,500 करोड़ और मिजोरम को 9,000 करोड़ की सौगात

इंफाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 से 15 सितंबर तक पांच राज्यों – मिजोरम, मणिपुर, असम, बिहार और बंगाल के दौरे पर रहेंगे। इसकी शुरुआत शनिवार को मिजोरम से होगी, जहां से वह मणिपुर जाएंगे। 2023 में मणिपुर में जातीय हिंसा भड़कने के बाद से पीएम मोदी का यह राज्य का पहला दौरा है। प्रधानमंत्री के मणिपुर दौरे की तैयारियां कई दिनों से जोर-शोर से चल रही हैं। हालांकि, दौरे की पहली आधिकारिक जानकारी शुक्रवार को ही दी गई। प्रधानमंत्री का यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है। इस दौरान वह मणिपुर को 8,500 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात भी देंगे। इसमें चुराचांदपुर में 7,300 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाएं और इंफाल में 1,200 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाएं शामिल हैं। वह दोनों जगहों पर जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे।

इंफाल में 237 एकड़ में फैले कांगला किले और चुराचांदपुर के शांति मैदान के आसपास बड़ी संख्या में राज्य और केंद्रीय बलों को तैनात किया गया है। अन्य संवेदनशील इलाकों में भी तलाशी अभियान जारी है। सीआरपीएफ ने पहाड़ी और घाटी दोनों जिलों में अस्थायी चौकियां स्थापित की हैं। प्रधानमंत्री के स्वागत में मणिपुर में जगह-जगह बैनर और होर्डिंग लगाए गए हैं। इससे पहले पीएम मोदी शनिवार सुबह 10 बजे मिजोरम पहुंचेंगे और 9,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। मुख्य सचिव पुनीत कुमार गोयल ने बताया कि पीएम मोदी शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे कुकी बहुल चुराचांदपुर पहुंचेंगे। सबसे पहले वह हिंसा के कारण विस्थापित हुए लोगों से बात करेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह करीब 2.30 बजे इंफाल पहुंचेंगे और विस्थापित लोगों से बात कर उनका दर्द जानेंगे। मणिपुर के मैतेई बहुल घाटी और कुकी बहुल पहाड़ी इलाकों में 280 से अधिक राहत शिविरों में करीब 57,000 लोग रह रहे हैं, जो दो साल से अधिक समय से विस्थापित जीवन जीने को मजबूर हैं।

नए खबरों के लिए बने रहे सटीकता न्यूज के साथ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
अडूसा: प्राकृतिक औषधि जो सर्दी, खांसी, घाव और दर्द में देती है राहत शादी में पुरुष क्या चाहते हैं? सुंदरता से ज़्यादा ये 5 गुण रिश्ते को बनाते हैं मज़बूत परीक्षा में सही टाइम मैनेजमेंट और स्मार्ट टाइम टेबल कैसे करे सर्दियों में इम्यूनिटी बढ़ाने का देसी तरीका, घर पर बनाएं सेहत से भरपूर कांजी स्वाद भी सेहत भी: बयु/बबुआ खाने के फायदे जानकर आप भी इसे डाइट में ज़रूर शामिल करेंगे गले की खराश से तुरंत राहत: अपनाएं ये असरदार घरेलू नुस्खे