अमेरिका भेजी जाने वाली डाक सेवाएँ अस्थायी रूप से बंद, इंडिया पोस्ट का बड़ा ऐलान

नई दिल्ली। एजेंसी। नए अमेरिकी कस्टम नियमों की अस्पष्टता के कारण इंडिया पोस्ट ने अमेरिका जाने वाली सभी डाक सेवाओं की बुकिंग अस्थायी रूप से रोक दी है। डाक विभाग ने रविवार को एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि अब न तो पत्र, न ही दस्तावेज और न ही उपहार वस्तुएं अमेरिका भेजी जा सकेंगी। इससे पहले इंडिया पोस्ट ने 100 अमेरिकी डॉलर से अधिक मूल्य की उपहार वस्तुओं की बुकिंग पर रोक लगा दी थी। लेकिन अब स्थिति और गंभीर हो गई है क्योंकि अमेरिकी कस्टम की नई प्रक्रिया को लेकर अभी तक स्पष्ट नियम तय नहीं हुए हैं। इसी कारण एयरलाइंस कंपनियां भी अमेरिका पार्सल ले जाने को तैयार नहीं हैं। गौरतलब है कि 30 जुलाई को ट्रंप प्रशासन ने एक कार्यकारी आदेश जारी किया था, जिसके तहत 29 अगस्त से 100 डॉलर से अधिक मूल्य की वस्तुओं पर अमेरिका में कस्टम ड्यूटी अनिवार्य कर दी गई थी। इसके साथ ही शुल्क वसूलने और उसे अमेरिकी सीमा शुल्क विभाग में जमा करने की जिम्मेदारी वाहकों और योग्य पक्षों को दी गई थी
नए खबरों के लिए बने रहे सटीकता न्यूज के साथ।




