भारत

पोखरण में ‘वायु शक्ति’ का दमदार प्रदर्शन, ऑपरेशन सिंदूर के बाद IAF की ताकत दिखेगी

Senior Reporter India | नई दिल्ली। भारतीय वायु सेना 27 फरवरी को राजस्थान के पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में होने वाली ‘वायु शक्ति’ सैन्य अभ्यास में अपनी मारक क्षमता का भव्य प्रदर्शन करेगी। इस बड़े Military Exercise में राफेल, सुखोई-30, MiG-29, तेजस, जगुआर सहित कई अत्याधुनिक Fighter Aircraft हिस्सा लेंगे।

यह अभ्यास ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान इंडियन एयर फोर्स की प्रभावी और सफल भूमिका को भी दर्शाएगा। IAF के वाइस चीफ एयर मार्शल नागेश कपूर ने जानकारी दी कि इस अभ्यास में सटीक निशाना साधने की क्षमता की झलक देखने को मिलेगी। तय किए गए टारगेट्स पर लड़ाकू विमान हथियारों के जरिए सीधा प्रहार करेंगे।

उन्होंने स्पष्ट किया कि दर्शकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ब्रह्मोस जैसी लंबी दूरी की मिसाइलों का अभ्यास नहीं किया जाएगा, जैसी कि ऑपरेशन सिंदूर में इस्तेमाल हुई थीं। हालांकि, पहली बार दो नए हथियारों का प्रदर्शन किया जाएगा और इस बार स्वदेशी हथियारों की भागीदारी अधिक रहेगी।

एयर मार्शल कपूर के अनुसार, ऑपरेशन सिंदूर के बाद आयोजित हो रहा यह अभ्यास विशेष महत्व रखता है, क्योंकि इससे वायु सेना की रणनीतिक तैयारी और सटीक हमले की क्षमता का प्रदर्शन होगा।

नए खबरों के लिए बने रहे सटीकता न्यूज के साथ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
अडूसा: प्राकृतिक औषधि जो सर्दी, खांसी, घाव और दर्द में देती है राहत शादी में पुरुष क्या चाहते हैं? सुंदरता से ज़्यादा ये 5 गुण रिश्ते को बनाते हैं मज़बूत परीक्षा में सही टाइम मैनेजमेंट और स्मार्ट टाइम टेबल कैसे करे सर्दियों में इम्यूनिटी बढ़ाने का देसी तरीका, घर पर बनाएं सेहत से भरपूर कांजी स्वाद भी सेहत भी: बयु/बबुआ खाने के फायदे जानकर आप भी इसे डाइट में ज़रूर शामिल करेंगे गले की खराश से तुरंत राहत: अपनाएं ये असरदार घरेलू नुस्खे