भारत
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रचा इतिहास, INS वाघशीर पनडुब्बी में की समुद्री यात्रा

New Delhi: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को पश्चिमी तट पर भारतीय नौसेना की अत्याधुनिक पनडुब्बी INS वाघशीर में यात्रा की। इसके साथ ही वह पनडुब्बी में यात्रा करने वाली देश की दूसरी राष्ट्रपति बन गईं। इससे पहले, फरवरी 2006 में तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ने एक पनडुब्बी में समुद्री यात्रा का अनुभव किया था।
यह यात्रा कर्नाटक के कारवार नौसैनिक अड्डे से शुरू हुई, जहां राष्ट्रपति के साथ नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी भी थे। राष्ट्रपति सचिवालय ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, “राष्ट्रपति मुर्मू ने स्वदेशी रूप से निर्मित कलवरी-क्लास पनडुब्बी INS वाघशीर में एक ऐतिहासिक यात्रा की।”
नए खबरों के लिए बने रहे सटीकता न्यूज के साथ।




