राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राफेल में भरी उड़ान, पाकिस्तान का झूठ हुआ बेनकाब

अंबाला. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार सुबह देश के सबसे पुराने एयरबेस, अंबाला एयरफोर्स स्टेशन से अत्याधुनिक राफेल लड़ाकू विमान (RB 205) में उड़ान भरी। करीब 200 किलोमीटर की इस 30 मिनट की उड़ान के दौरान राष्ट्रपति समुद्र तल से 15,000 फीट ऊपर पहुंचीं। इस उड़ान के दौरान राफेल 700 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा से संपर्क कर रहा था। मुर्मू राफेल उड़ान का अनुभव करने वाली पहली राष्ट्रपति बनीं। राष्ट्रपति की इस उड़ान ने पाकिस्तान के झूठ को भी बेनकाब कर दिया। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान ने झूठा दावा किया था कि उसने एक राफेल को मार गिराया है और उसकी पायलट फ्लाइट लेफ्टिनेंट शिवांगी सिंह को पकड़ लिया था। शिवांगी बुधवार को राष्ट्रपति के साथ देखी गईं। उन्होंने राष्ट्रपति को राफेल तक पहुंचाया और फिर उन्हें उतरने में मदद की।
नए खबरों के लिए बने रहे सटीकता न्यूज के साथ।




