खेल

PV सिंधु का दमदार कमबैक, मलेशिया ओपन में जापानी स्टार को हराकर क्वार्टर फाइनल में एंट्री

Kuala Lumpur। भारत की स्टार खिलाड़ी पीवी सिंधु ने गुरुवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए ऊंची रैंक वाली जापानी खिलाड़ी टोमोका मियाज़ाकी को हराकर मलेशिया ओपन सुपर 1000 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला सिंगल्स क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई, लेकिन पुरुष सिंगल्स में भारतीय चुनौती खत्म हो गई। चोट के कारण लंबे ब्रेक के बाद वापसी कर रही पूर्व विश्व चैंपियन सिंधु ने आठवीं सीड मियाज़ाकी को 33 मिनट में 21-8, 21-13 से हराया। क्वार्टर फाइनल में सिंधु का मुकाबला तीसरी सीड जापानी खिलाड़ी अकाने यामागुची से होगा, जिन्होंने दूसरे मैच में चीन की गाओ फांगजी को 21-11, 4-21, 21-17 से हराया।

पिछले साल विश्व चैंपियनशिप में अपना दूसरा कांस्य पदक जीतने वाली सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष डबल्स जोड़ी भी मलेशिया के जुनैदी आरिफ और रॉय किंग याप को 39 मिनट में 21-18, 21-12 से हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई, जिससे मलेशियाई जोड़ी के खिलाफ उनका रिकॉर्ड 4-0 हो गया। क्वार्टर फाइनल में सात्विक और चिराग का मुकाबला चीनी ताइपे के चेन झी रे और लिन यू चिएह और इंडोनेशिया के फजर अल्फियान और मुहम्मद रियान अर्दियांतो के बीच मैच के विजेता से होगा।

नए खबरों के लिए बने रहे सटीकता न्यूज के साथ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
अडूसा: प्राकृतिक औषधि जो सर्दी, खांसी, घाव और दर्द में देती है राहत शादी में पुरुष क्या चाहते हैं? सुंदरता से ज़्यादा ये 5 गुण रिश्ते को बनाते हैं मज़बूत परीक्षा में सही टाइम मैनेजमेंट और स्मार्ट टाइम टेबल कैसे करे सर्दियों में इम्यूनिटी बढ़ाने का देसी तरीका, घर पर बनाएं सेहत से भरपूर कांजी स्वाद भी सेहत भी: बयु/बबुआ खाने के फायदे जानकर आप भी इसे डाइट में ज़रूर शामिल करेंगे गले की खराश से तुरंत राहत: अपनाएं ये असरदार घरेलू नुस्खे