खेल

RCB का नया गढ़ बनेगा रायपुर, विराट कोहली यहां खेलेंगे करीब 5 मैच

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) अब साफ संकेत दे रही है कि वह नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम को अपना होम ग्राउंड बनाएगी। इसके चलते विराट कोहली यहां सिर्फ एक या दो नहीं, बल्कि लगभग पांच मैच खेलेंगे। रायपुर के RCB का होम ग्राउंड बनने की खबर ‘नवभारत’ ने अपने 10 जनवरी के एडिशन में छापी थी। RCB फ्रेंचाइजी ने भारत-साउथ अफ्रीका मैच के दौरान रायपुर को संभावित होम ग्राउंड के तौर पर परखने के लिए जायजा लिया था।

फ्रेंचाइजी के अधिकारियों को रायपुर की फ्लाइट कनेक्टिविटी, 50,000 से ज़्यादा दर्शकों की क्षमता, स्टार होटलों की संख्या और सबसे ज़रूरी, स्थानीय दर्शकों में क्रिकेट के प्रति उत्साह, ये सब पॉजिटिव लगे। बाकी पेज पर, छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के डायरेक्टर बलदेव सिंह भाटिया और विजय शाह ने बताया कि जायजे के दौरान फ्रेंचाइजी को रायपुर सही लगा।

नए खबरों के लिए बने रहे सटीकता न्यूज के साथ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
अडूसा: प्राकृतिक औषधि जो सर्दी, खांसी, घाव और दर्द में देती है राहत शादी में पुरुष क्या चाहते हैं? सुंदरता से ज़्यादा ये 5 गुण रिश्ते को बनाते हैं मज़बूत परीक्षा में सही टाइम मैनेजमेंट और स्मार्ट टाइम टेबल कैसे करे सर्दियों में इम्यूनिटी बढ़ाने का देसी तरीका, घर पर बनाएं सेहत से भरपूर कांजी स्वाद भी सेहत भी: बयु/बबुआ खाने के फायदे जानकर आप भी इसे डाइट में ज़रूर शामिल करेंगे गले की खराश से तुरंत राहत: अपनाएं ये असरदार घरेलू नुस्खे