खेल

इंडियन ओपन रेस वॉक में राम बाबू और मंजू का Gold कमाल

Senior Reporter India | उत्तर प्रदेश के अंतरराष्ट्रीय एथलीट राम बाबू और पंजाब की मंजू ने शनिवार को आयोजित इंडियन ओपन रेस वॉक प्रतियोगिता के पहले दिन शानदार प्रदर्शन करते हुए क्रमशः पुरुष और महिला फुल मैराथन स्पर्धा में Gold पदक अपने नाम किया। इस प्रतियोगिता का आयोजन भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (AFI) की ओर से किया गया।

26 वर्षीय राम बाबू ने 42 किलोमीटर की फुल मैराथन वॉक तीन घंटे 9 मिनट 17 सेकंड में पूरी कर पहला स्थान हासिल किया। एशियाई खेलों के कांस्य पदक विजेता बाबू ने कड़े मुकाबले में संदीप कुमार को पीछे छोड़ा। ओलंपियन और राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेता संदीप ने तीन घंटे 11 मिनट 18 सेकंड के समय के साथ Silver पदक जीता।

जीत के बाद राम बाबू ने कहा कि वे मानसिक और शारीरिक रूप से इस प्रतियोगिता के लिए पूरी तरह तैयार थे। उन्होंने अपने प्रदर्शन पर संतोष जताते हुए कहा कि उनका अगला लक्ष्य जापान में होने वाले एशियाई खेलों में पदक जीतना है और वे अपने समय में और सुधार करने की कोशिश करेंगे।

पुरुषों की 10 किलोमीटर पैदल चाल में सेना के नितिन गुप्ता ने 41 मिनट 44 सेकंड का समय लेकर स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं, रेशमा पटेल ने महिलाओं की 10 किलोमीटर स्पर्धा 46 मिनट 19 सेकंड में पूरी कर पहला स्थान प्राप्त किया।

महिला फुल मैराथन में मंजू ने अनुभवी एथलीट प्रियंका गोस्वामी सहित कई मजबूत प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ दिया। मंजू ने 3 घंटे 33 मिनट 24 सेकंड का समय दर्ज किया, जबकि प्रियंका 3 घंटे 37 मिनट 25 सेकंड के साथ दूसरे स्थान पर रहीं।

मंजू ने जीत के बाद कहा कि यदि उन्हें कड़ी चुनौती मिलती तो वे अपना समय और बेहतर कर सकती थीं। उनका भी मुख्य लक्ष्य इस वर्ष एशियाई खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करना है।

नए खबरों के लिए बने रहे सटीकता न्यूज के साथ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
अडूसा: प्राकृतिक औषधि जो सर्दी, खांसी, घाव और दर्द में देती है राहत शादी में पुरुष क्या चाहते हैं? सुंदरता से ज़्यादा ये 5 गुण रिश्ते को बनाते हैं मज़बूत परीक्षा में सही टाइम मैनेजमेंट और स्मार्ट टाइम टेबल कैसे करे सर्दियों में इम्यूनिटी बढ़ाने का देसी तरीका, घर पर बनाएं सेहत से भरपूर कांजी स्वाद भी सेहत भी: बयु/बबुआ खाने के फायदे जानकर आप भी इसे डाइट में ज़रूर शामिल करेंगे गले की खराश से तुरंत राहत: अपनाएं ये असरदार घरेलू नुस्खे