आरसीआई, हैदराबाद में इंटर्नशिप करने का मौका

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) की प्रमुख प्रयोगशाला रिसर्च सेंटर इमारत (आरसीआई), हैदराबाद ने मेधावी छात्रों के लिए इंटर्नशिप शुरू की है। अगर आप विज्ञान या इंजीनियरिंग में स्नातक/स्नातकोत्तर के अंतिम वर्ष के छात्र हैं और आपकी आयु 28 वर्ष से कम है, तो आप इस इंटर्नशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं। इंटर्नशिप के जरिए आपको इस लैब में काम करके डीआरडीओ की कार्यप्रणाली को करीब से जानने का मौका मिलेगा। इसकी न्यूनतम अवधि छह महीने है। इसमें पांच हजार रुपये प्रतिमाह का स्टाइपेंड और प्रमाण पत्र दिया जाएगा। इस इंटर्नशिप के लिए आपको डीआरडीओ की आधिकारिक वेबसाइट से एक फॉर्म डाउनलोड करना होगा और उसे सही-सही भरकर स्पीड पोस्ट के जरिए आरसीआई के आधिकारिक पते पर भेजना होगा। फॉर्म डाउनलोड करने का लिंक tinyurl.com/s94vb8t2 है।
YouTube channel Search – www.youtube.com/@mindfresh112 , www.youtube.com/@Mindfreshshort1
नए खबरों के लिए बने रहे सटीकता न्यूज के साथ।




