व्यापार
डॉलर के दबाव में टूटा रुपया, 8 पैसे गिरकर 89.71 पर बंद

New Delhi: बुधवार को रुपया डॉलर के मुकाबले आठ पैसे कमजोर होकर 89.71 पर बंद हुआ। फॉरेक्स ट्रेडर्स ने बताया कि एक्सचेंज रेट में गिरावट विदेशी पूंजी के बाहर जाने और सोने के इंपोर्टर्स द्वारा डॉलर की बढ़ती मांग के कारण हुई। इससे रुपया अपनी शुरुआती बढ़त बनाए रखने में नाकाम रहा। इंटरबैंक फॉरेन एक्सचेंज मार्केट में रुपया 89.56 पर खुला और दिन में 89.51 के उच्च स्तर पर पहुंचा।
नए खबरों के लिए बने रहे सटीकता न्यूज के साथ।




