प्रेरणा

संत नरसी मेहता

 Motivation| प्रेरणा:  गुजरात के प्रसिद्ध संत नरसी मेहता जब आठ वर्ष की उम्र तक बोलना नहीं शुरू  कर पाए तो उनके परिवार के लोगों को चिंता होने लगी। बच्चे को अनेक वैद्यों को  दिखाया गया, लेकिन कोई तरीका प्रभावी न रहा। उनकी दादी उनको नियमित मंदिर ले जातीं और वहाँ उनके बोलने हेतु मनौती मनातीं।

एक दिन मंदिर जाने के मार्ग में उन्हें एक संत दिखाई पड़े, जो बालक नरसी मेहता को देखते ही उनके चरणों में गिर पड़े और बोले- “माँ! यह बालक दिव्य आत्मा है। यह आगे चलकर प्रसिद्ध संत बनेगा और अनेकों को अपने भजनों से प्रेरणा देगा।”

नरसी की दादी आश्चर्य से बोलीं- “पर महाराज ! यह तो अभी बोल भी नहीं पाता।” संत बोले – “क्या कभी आपने इससे भगवान का नाम लेने को बोला है ?” ऐसा कहते हुए उन्होंने बालक नरसी से कहा – “बेटा! श्रीकृष्ण बोल।” भगवान का नाम लेते ही नरसी मेहता बोलने लगे। महान आत्माएँ प्रभुस्मरण से ही उद्दीप्त होती हैं।

नए खबरों के लिए बने रहे सटीकता न्यूज के साथ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
अडूसा: प्राकृतिक औषधि जो सर्दी, खांसी, घाव और दर्द में देती है राहत शादी में पुरुष क्या चाहते हैं? सुंदरता से ज़्यादा ये 5 गुण रिश्ते को बनाते हैं मज़बूत परीक्षा में सही टाइम मैनेजमेंट और स्मार्ट टाइम टेबल कैसे करे सर्दियों में इम्यूनिटी बढ़ाने का देसी तरीका, घर पर बनाएं सेहत से भरपूर कांजी स्वाद भी सेहत भी: बयु/बबुआ खाने के फायदे जानकर आप भी इसे डाइट में ज़रूर शामिल करेंगे गले की खराश से तुरंत राहत: अपनाएं ये असरदार घरेलू नुस्खे