व्यापार

भारत-ईयू FTA के भरोसे शेयर बाजार में सेंसेक्स 82,000 पार, निफ्टी में 167 अंक की तेजी

Senior Reporter India| नई दिल्ली: भारत और यूरोपीय संघ (EU) के बीच ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते के बाद निवेशकों का भरोसा बढ़ा है, और घरेलू शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन मजबूती के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 487 अंकों की तेजी के साथ 82,000 के स्तर को पार कर गया, जबकि निफ्टी 167 अंकों की बढ़त के साथ 25,342.75 पर बंद हुआ।

विशेष रूप से, BEL, रिलायंस इंडस्ट्रीज और इंटरग्लोब एविएशन के शेयरों में बढ़ती खरीदारी ने बाजार को मजबूती प्रदान की। सेंसेक्स दिन के दौरान 646.49 अंक तक बढ़ा, और अंततः 82,344.68 पर बंद हुआ। लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन ₹5.85 लाख करोड़ बढ़कर ₹459.53 लाख करोड़ तक पहुंच गया।

30 सेंसेक्स शेयरों में से 22 हरे निशान में रहे, जबकि एशियन पेंट्स सहित 8 शेयर 4.34 प्रतिशत तक गिरावट के साथ बंद हुए। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने ₹480 करोड़ की नेट खरीदारी की, वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों ने लगभग ₹3,361 करोड़ की खरीदारी की।

नए खबरों के लिए बने रहे सटीकता न्यूज के साथ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
अडूसा: प्राकृतिक औषधि जो सर्दी, खांसी, घाव और दर्द में देती है राहत शादी में पुरुष क्या चाहते हैं? सुंदरता से ज़्यादा ये 5 गुण रिश्ते को बनाते हैं मज़बूत परीक्षा में सही टाइम मैनेजमेंट और स्मार्ट टाइम टेबल कैसे करे सर्दियों में इम्यूनिटी बढ़ाने का देसी तरीका, घर पर बनाएं सेहत से भरपूर कांजी स्वाद भी सेहत भी: बयु/बबुआ खाने के फायदे जानकर आप भी इसे डाइट में ज़रूर शामिल करेंगे गले की खराश से तुरंत राहत: अपनाएं ये असरदार घरेलू नुस्खे