खेल
विशाखापत्तनम में भारत को झटका, न्यूज़ीलैंड ने चौथे T20 में 50 रन से दी मात

Senior Reporter India: विशाखापत्तनम: पांच मैचों की T20 सीरीज़ के चौथे मुकाबले में बुधवार को न्यूज़ीलैंड ने जोरदार वापसी करते हुए भारत को 50 रनों से शिकस्त दी। शुरुआती तीन मुकाबलों में हार झेलने के बाद कीवी टीम ने इस मैच में बेहतरीन प्रदर्शन किया।
पहले बल्लेबाज़ी करते हुए न्यूज़ीलैंड ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 215 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में भारतीय टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 18.4 ओवर में 165 रन पर सिमट गई।
भारत की ओर से शिवम दुबे ने आक्रामक बल्लेबाज़ी करते हुए मात्र 23 गेंदों में 65 रन बनाए, जबकि रिंकू सिंह ने 30 गेंदों में 39 रनों की अहम पारी खेली। हालांकि, अन्य बल्लेबाज़ बड़ी साझेदारी नहीं कर सके, जिससे टीम लक्ष्य तक नहीं पहुँच पाई।
नए खबरों के लिए बने रहे सटीकता न्यूज के साथ।




