मनोरंजन

केन्या के जंगलों में हुई ‘वाराणसी’ की शूटिंग, जंगली जानवरों के बीच काम करने का अनुभव साझा

प्रियंका चोपड़ा और महेश बाबू ने अफ्रीका में फिल्म की शूटिंग के दौरान रोमांचक और चुनौतीपूर्ण पल किए याद

Report : अभिनेत्री Priyanka Chopra ने हाल ही में एक Podcast इंटरव्यू में अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ की शूटिंग से जुड़े खास अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग अफ्रीकी देश Kenya के जंगलों में की गई, जहां उन्हें और उनकी टीम को कई जंगली जानवरों के बीच काम करना पड़ा।

प्रियंका ने कहा कि वह फिल्म के एक दृश्य के लिए केन्या में शूटिंग कर रही थीं, जो वाराणसी पर आधारित है। उस समय वह और उनके सह-कलाकार Mahesh Babu जंगल के बीच मौजूद थे और आसपास माइग्रेट कर रहे जंगली जानवरों का झुंड दिखाई दे रहा था। उन्होंने बताया कि यह नजारा बेहद रोमांचक और खूबसूरत था।

उन्होंने आगे कहा कि जब आप प्राकृतिक वातावरण में इन जानवरों को करीब से देखते हैं, तो वह अनुभव बिल्कुल अलग होता है और यादगार बन जाता है।

इससे पहले महेश बाबू ने भी एक Interview के दौरान इस शूटिंग का जिक्र किया था। उन्होंने बताया कि शुरुआत में यह अनुभव थोड़ा डराने वाला था, क्योंकि चारों ओर जंगली जानवर मौजूद थे। शूटिंग का पहला दिन पूरी टीम के लिए तनावपूर्ण रहा, लेकिन धीरे-धीरे सभी ने उस माहौल में काम करना सीख लिया।

फिल्म ‘वाराणसी’ का निर्देशन प्रसिद्ध निर्देशक S. S. Rajamouli कर रहे हैं। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा और महेश बाबू के साथ Prithviraj Sukumaran भी अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे।

बताया जा रहा है कि यह बहुप्रतीक्षित फिल्म 7 अप्रैल 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। प्रियंका चोपड़ा इससे पहले हिंदी फिल्म The Sky Is Pink में दिखाई दी थीं।

नए खबरों के लिए बने रहे सटीकता न्यूज के साथ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
अडूसा: प्राकृतिक औषधि जो सर्दी, खांसी, घाव और दर्द में देती है राहत शादी में पुरुष क्या चाहते हैं? सुंदरता से ज़्यादा ये 5 गुण रिश्ते को बनाते हैं मज़बूत परीक्षा में सही टाइम मैनेजमेंट और स्मार्ट टाइम टेबल कैसे करे सर्दियों में इम्यूनिटी बढ़ाने का देसी तरीका, घर पर बनाएं सेहत से भरपूर कांजी स्वाद भी सेहत भी: बयु/बबुआ खाने के फायदे जानकर आप भी इसे डाइट में ज़रूर शामिल करेंगे गले की खराश से तुरंत राहत: अपनाएं ये असरदार घरेलू नुस्खे