भारत

देशभर में अक्टूबर से मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण शुरू, चुनाव आयोग ने दिए निर्देश

नई दिल्ली। बिहार के बाद अब देशभर में मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) आगामी अक्टूबर में शुरू होगा। चुनाव आयोग ने बिहार को छोड़कर सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य चुनाव अधिकारियों को इस संबंध में 30 सितंबर तक अपनी सभी तैयारियाँ पूरी करने को कहा है। चुनाव आयोग (ईसी) ने बुधवार को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य चुनाव अधिकारियों की एक अहम बैठक में देशभर में एसआईआर कराने के निर्देश दिए। इस दौरान बिहार के मुख्य चुनाव अधिकारी ने राज्य में एसआईआर पर एक रिपोर्ट पेश की। इसमें पूरी प्रक्रिया का खाका पेश किया गया। इसमें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य चुनाव अधिकारियों ने मतदाता सूचियों में नाम जोड़ने के लिए उपलब्ध विभिन्न दस्तावेजों पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही, तटीय राज्यों, आदिवासी बहुल राज्यों, पूर्वोत्तर राज्यों, पहाड़ी राज्यों की मतदाता सूचियों पर भी चर्चा हुई। साथ ही, भूटान, बांग्लादेश, म्यांमार और पाकिस्तान से जुड़े अंतरराष्ट्रीय सीमावर्ती क्षेत्रों में नागरिकता निर्धारित करने से जुड़े दस्तावेजों और उनकी वैधता पर भी चर्चा हुई।

नए खबरों के लिए बने रहे सटीकता न्यूज के साथ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
अडूसा: प्राकृतिक औषधि जो सर्दी, खांसी, घाव और दर्द में देती है राहत शादी में पुरुष क्या चाहते हैं? सुंदरता से ज़्यादा ये 5 गुण रिश्ते को बनाते हैं मज़बूत परीक्षा में सही टाइम मैनेजमेंट और स्मार्ट टाइम टेबल कैसे करे सर्दियों में इम्यूनिटी बढ़ाने का देसी तरीका, घर पर बनाएं सेहत से भरपूर कांजी स्वाद भी सेहत भी: बयु/बबुआ खाने के फायदे जानकर आप भी इसे डाइट में ज़रूर शामिल करेंगे गले की खराश से तुरंत राहत: अपनाएं ये असरदार घरेलू नुस्खे