व्यापार

शेयर बाजार एक महीने के निचले स्तर पर, 6.42 लाख करोड़ डूबे

Stock Market : विदेशी निवेशकों की ओर से लगातार पूंजी निकासी के बीच वित्तीय, आईटी और तेल-गैस शेयरों में भारी बिकवाली से शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजारों में लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 721 अंक गिरकर 82,000 पर और निफ्टी 25,000 से नीचे आ गया। सेंसेक्स 721.08 अंक गिरकर एक महीने के निचले स्तर 81,463.09 पर बंद हुआ। दिन में कारोबार के दौरान एक समय यह 786.48 अंक गिरकर 81,397.69 पर आ गया था। निफ्टी भी 225.10 अंकों की गिरावट के साथ एक महीने के निचले स्तर 24,837 पर बंद हुआ।

बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों की पूंजी 6.42 लाख करोड़ घटकर 451.67 लाख करोड़ रुपये रह गई। सेंसेक्स की 30 में से 28 कंपनियों के शेयर नुकसान में रहे। सिर्फ दो शेयरों सन फार्मा और भारती एयरटेल के शेयरों में 0.38 फीसदी की तेजी रही। विश्लेषकों ने कहा कि एशियाई और यूरोपीय बाजारों में कमजोरी के रुख ने भी निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया। प्रमुख शेयरों के ऊंचे मूल्यांकन और विदेशी संस्थागत निवेशकों की शॉर्ट पोजीशन ने भी गिरावट को और बढ़ाया।

नए खबरों के लिए बने रहे सटीकता न्यूज के साथ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
अडूसा: प्राकृतिक औषधि जो सर्दी, खांसी, घाव और दर्द में देती है राहत शादी में पुरुष क्या चाहते हैं? सुंदरता से ज़्यादा ये 5 गुण रिश्ते को बनाते हैं मज़बूत परीक्षा में सही टाइम मैनेजमेंट और स्मार्ट टाइम टेबल कैसे करे सर्दियों में इम्यूनिटी बढ़ाने का देसी तरीका, घर पर बनाएं सेहत से भरपूर कांजी स्वाद भी सेहत भी: बयु/बबुआ खाने के फायदे जानकर आप भी इसे डाइट में ज़रूर शामिल करेंगे गले की खराश से तुरंत राहत: अपनाएं ये असरदार घरेलू नुस्खे