बैंकिंग और पावर शेयरों में जोरदार खरीदारी, Sensex 83,000 के पार

Senior Reporter India | सोमवार को घरेलू शेयर बाजार में पिछले कुछ दिनों से जारी गिरावट पर ब्रेक लग गया। पावर, बैंकिंग और फाइनेंशियल सेक्टर में ताजा खरीदारी के चलते बाजार ने मजबूत वापसी की। BSE Sensex करीब 650 अंकों की छलांग लगाकर 83,000 के स्तर से ऊपर बंद हुआ, जबकि NIFTY 50 में भी 212 अंकों की तेजी दर्ज की गई।
अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत के बीच रुपये और कच्चे तेल की कीमतों में स्थिरता से निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ। दिनभर उतार-चढ़ाव के बाद सेंसेक्स 650.39 अंक बढ़कर 83,277.15 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 211.65 अंकों की बढ़त के साथ 25,682.75 के स्तर पर पहुंच गया।
बाजार पूंजीकरण के लिहाज से भी मजबूती देखने को मिली। BSE में सूचीबद्ध कंपनियों का कुल मार्केट कैप करीब 3.12 लाख करोड़ रुपये बढ़कर 468.58 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
सेंसेक्स की 30 में से 22 कंपनियों के शेयर हरे निशान में बंद हुए। Power Grid Corporation of India लगभग 4.45 प्रतिशत की बढ़त के साथ टॉप गेनर रहा। इसके अलावा HDFC Bank, Axis Bank, NTPC Limited और Adani Ports के शेयरों में भी अच्छी तेजी रही।
वहीं दूसरी ओर Maruti Suzuki और Infosys समेत आठ कंपनियों के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। Tech Mahindra लगभग 1.44 फीसदी की कमजोरी के साथ सबसे ज्यादा गिरने वाला शेयर रहा।
Motilal Oswal Financial Services के एसेट मैनेजमेंट प्रमुख सिद्धार्थ खेमका के मुताबिक, सीमित दायरे में शुरुआत के बाद बैंकिंग और पावर सेक्टर में ताजा खरीदारी ने घरेलू Market को सहारा दिया। उन्होंने कहा कि म्यूचुअल फंड्स द्वारा निवेश आवंटन बढ़ाए जाने से जनवरी में पब्लिक सेक्टर बैंकों के शेयर तीन साल के उच्च स्तर पर पहुंच गए।
नए खबरों के लिए बने रहे सटीकता न्यूज के साथ।




