SEBI से समझौता, टाटा मोटर्स फाइनेंस ने चुकाए 32 लाख; 5 नई EV लॉन्च की तैयारी

New Delhi: टाटा मोटर्स फाइनेंस लिमिटेड ने नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर (NCDs) जारी करने में कथित उल्लंघनों से जुड़े एक मामले में SEBI (सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया) के साथ समझौता कर लिया है। कंपनी ने 32 लाख रुपये की सेटलमेंट राशि का भुगतान किया है।
टाटा मोटर्स फाइनेंस ने खुद सेटलमेंट एप्लीकेशन फाइल किया था। उसने तथ्यों और कानून के निष्कर्षों को न तो स्वीकार किया और न ही नकारा। यह मामला नवंबर 2019 और जुलाई 2022 के बीच टाटा मोटर्स फाइनेंस द्वारा प्राइवेट प्लेसमेंट के आधार पर जारी किए गए टियर-2 NCDs से संबंधित है।
5 नई EV लॉन्च करने की तैयारी: टाटा मोटर्स
टाटा मोटर्स अपनी पैसेंजर व्हीकल रेंज में एक प्रीमियम प्रोडक्ट, अविन्या सहित पांच नए इलेक्ट्रिक वाहन मॉडल लॉन्च करेगी। बढ़ते इलेक्ट्रिक वाहन सेगमेंट में 45-50 प्रतिशत मार्केट शेयर बनाए रखने के लक्ष्य के साथ, कंपनी 2029-30 तक 18,000 करोड़ रुपये तक का निवेश करेगी। कंपनी के MD और CEO, शैलेश चंद्र ने कहा कि प्रोडक्ट्स में निवेश के साथ-साथ, देश भर में चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को 10 लाख से ज़्यादा चार्जिंग पॉइंट्स तक बढ़ाया जाएगा।
नए खबरों के लिए बने रहे सटीकता न्यूज के साथ।




