नए साल का पहला मिशन: ISRO 12 जनवरी को PSLV-C62 से करेगा EOS-N सैटेलाइट लॉन्च

Bengaluru। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने नए साल के अपने पहले मिशन की तैयारी शुरू कर दी है। ISRO 12 जनवरी को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से PSLV-C62 मिशन लॉन्च करेगा। यह मिशन पर्यावरण की निगरानी में मदद करेगा। ISRO के एक अधिकारी के अनुसार, इस मिशन का मुख्य पेलोड EOS-N है, जो रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) द्वारा रणनीतिक उद्देश्यों के लिए बनाया गया एक इमेजिंग सैटेलाइट है।
ISRO ने बताया, “PSLV-C62 मिशन 12 जनवरी को सुबह 10:17 बजे IST पर SDSC SHAR, श्रीहरिकोटा के फर्स्ट लॉन्च पैड (FLP) से लॉन्च किया जाएगा।” ISRO के अनुसार, रॉकेट स्पेनिश स्टार्टअप द्वारा विकसित केस्ट्रेल इनिशियल डेमोंस्ट्रेटर (KID) को भी ले जाएगा, जिसे PS-4 स्टेज से जोड़ा जाएगा। सूत्रों के अनुसार, भारत, मॉरीशस, लक्ज़मबर्ग, UAE, सिंगापुर, यूरोप और अमेरिका के स्टार्टअप और अनुसंधान संस्थानों के 17 अन्य कमर्शियल पेलोड भी इस उड़ान के लिए निर्धारित हैं।
नए खबरों के लिए बने रहे सटीकता न्यूज के साथ।




