भारतछत्तीसगढ़

दक्षिण बस्तर में तबाही: बादल फटने जैसी बारिश से नदियां उफान पर, हजारों बेघर

दक्षिण बस्तर का इलाका इस समय भयंकर आपदा से गुजर रहा है। सोमवार रात से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने दंतेवाड़ा, सुकमा और बस्तर जिलों में जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। सैकड़ों गांव बाढ़ की चपेट में आ गए, नदी-नाले उफान पर हैं और हजारों लोग बेघर होकर राहत शिविरों में शरण लेने को मजबूर हैं। मंगलवार को जब बारिश थमी और प्रशासन ने स्थिति का जायजा लिया तो तस्वीर और भी भयावह दिखी। दंतेवाड़ा संवाददाता के अनुसार, कटेकल्याण इलाके में बादल फटने जैसी बारिश के बाद डंकनी नदी में आए उफान ने तबाही मचा दी। दंतेवाड़ा में शंकनी, डंकनी नदी पर बने नए पुल के आसपास मंगलवार सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे के बीच जलस्तर लगभग 40 फीट बढ़ गया। जलस्तर बढ़ने की गति इतनी तेज थी कि आसपास के इलाके के लोग समझ नहीं पा रहे थे कि खुद को बचाएं या अपने सामान को। कल रात तक नगर निगम कार्यालय पांच से सात फीट पानी में डूबा हुआ था।

दंतेवाड़ा के सर्किट हाउस में भी तीन से चार फीट पानी भर गया। वहाँ ठहरे कुछ विदेशी पर्यटक डर के मारे सर्किट हाउस की छत पर चढ़ गए। नदी से सटे दंतेवाड़ा शहर के एक बड़े इलाके में लोगों ने घर की पहली मंजिल या छत पर रात बिताई। मौसम विभाग के अनुसार, कटेकल्याण में सोमवार रात 3 बजे से मंगलवार सुबह 11 बजे तक 190 मिमी से ज़्यादा पानी गिरा। दंतेवाड़ा के अलावा गीदम और बारसूर इलाके भी बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।

सुकमा में सैकड़ों लोग राहत शिविरों में- इधर,

सुकमा ज़िला भी बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हुआ है। लगातार बारिश के कारण यहाँ के कई गाँवों का संपर्क टूट गया है। सैकड़ों लोगों को राहत शिविरों में रखा गया है। प्रशासनिक अमला स्थिति पर नज़र रखे हुए है और बाढ़ प्रभावित इलाकों में मदद पहुँचाने की कोशिशें जारी हैं।

बस्तर: दो गाँव पूरी तरह तबाह, 6 की मौत-

बस्तर ज़िले के लोहंडीगुड़ा ब्लॉक में तबाही और भी भयावह रूप में आई। नानी बहार नाले के उफान पर आने से मांडर और पारापुर गांव पूरी तरह तबाह हो गए। इन गांवों के घर और बुनियादी ढांचा नष्ट हो गया। यहां से 67 लोगों को बचाकर राहत शिविरों में ले जाया गया। जिले में अब तक छह लोगों की मौत हो चुकी है, 11 गांव प्रभावित हुए हैं और 160 से अधिक घर क्षतिग्रस्त हुए हैं। सात पुलों के बह जाने से आवाजाही बुरी तरह प्रभावित है। हालात इतने बिगड़ गए कि छह लोगों को हेलीकॉप्टर की मदद से एयरलिफ्ट करना पड़ा। बाढ़ में बहता हुआ आया तेंदुआ, हमले में तीन घायल – इस बीच दंतेवाड़ा से एक अनोखी घटना ने लोगों में दहशत बढ़ा दी। बाढ़ के पानी में बहता हुआ आया एक तेंदुआ बस्ती में घुस आया और तीन लोगों पर हमला कर दिया। सभी घायल लोग जिला अस्पताल में भर्ती हैं और उनका इलाज चल रहा है। प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य तेज कर दिया है। एनडीआरएफ की टीमों के साथ पुलिस और स्थानीय अधिकारी लगातार प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे हैं।

नए खबरों के लिए बने रहे सटीकता न्यूज के साथ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
अडूसा: प्राकृतिक औषधि जो सर्दी, खांसी, घाव और दर्द में देती है राहत शादी में पुरुष क्या चाहते हैं? सुंदरता से ज़्यादा ये 5 गुण रिश्ते को बनाते हैं मज़बूत परीक्षा में सही टाइम मैनेजमेंट और स्मार्ट टाइम टेबल कैसे करे सर्दियों में इम्यूनिटी बढ़ाने का देसी तरीका, घर पर बनाएं सेहत से भरपूर कांजी स्वाद भी सेहत भी: बयु/बबुआ खाने के फायदे जानकर आप भी इसे डाइट में ज़रूर शामिल करेंगे गले की खराश से तुरंत राहत: अपनाएं ये असरदार घरेलू नुस्खे