भारतीय बाजार से ट्रंप ऑर्गनाइजेशन ने कमाया 1,800 करोड़ मुनाफा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय अर्थव्यवस्था को मृत अर्थव्यवस्था बताया था, लेकिन उनकी कंपनी इसी बाजार से भारी मुनाफा कमा रही है। ट्रंप एक महान उद्योगपति भी माने जाते हैं। उनकी कंपनी द ट्रंप ऑर्गनाइजेशन दुनिया भर में रियल एस्टेट, होटल और लग्जरी गोल्फ कोर्स के कारोबार में बड़े पैमाने पर सक्रिय है। भारत में भी उनकी कारोबारी उपस्थिति लगातार मजबूत हो रही है, जहां कंपनी ने पिछले एक दशक में करीब 1,800 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है। ट्रंप ऑर्गनाइजेशन की स्थापना डोनाल्ड ट्रंप के दादा फ्रेडरिक ट्रंप ने 1927 में की थी। ब्लूमबर्ग के अनुसार, न्यूयॉर्क, फ्लोरिडा, शिकागो और वर्जीनिया के अलावा, कंपनी के व्यावसायिक प्रोजेक्ट स्कॉटलैंड, आयरलैंड, तुर्की, फिलीपींस, कनाडा और भारत में फैले हुए हैं। रियल एस्टेट ब्रांडिंग और प्रबंधन के मॉडल पर काम करने वाली इस कंपनी की सालाना वैश्विक राजस्व क्षमता करीब 3 अरब डॉलर (कुल मिलाकर करीब 25,000 करोड़ रुपये) है। भारत में, ट्रंप ऑर्गनाइजेशन 2014 से मुंबई, पुणे और कोलकाता में अपने ट्रंप टावर प्रोजेक्ट्स के जरिए लग्जरी रियल एस्टेट बाजार में उतर चुकी है। (नेटवर्क)
ट्रंप की कंपनी ने पिछले 10 सालों में चार बड़ी रियल एस्टेट परियोजनाओं से लगभग 630 करोड़ रुपये कमाए हैं। कंपनी ने मुंबई में लोढ़ा ग्रुप से 225 करोड़ रुपये, पुणे में पंचशील रियल्टी से 120 करोड़ रुपये, कोलकाता में यूनिमार्क ग्रुप से 105 करोड़ रुपये और गुरुग्राम में एमएम इंडिया से 180 करोड़ रुपये की रॉयल्टी फीस अर्जित की है।ट्रम्प ऑर्गनाइज़ेशन ने भारत में सीधे निर्माण किए बिना ब्रांडिंग और लाइसेंसिंग के ज़रिए मुनाफ़ा कमाया है। इन परियोजनाओं से कंपनी को पिछले 10 वर्षों में रॉयल्टी और लाइसेंसिंग शुल्क के रूप में लगभग 1,800 करोड़ रुपये (करीब 22 करोड़ डॉलर) का राजस्व प्राप्त हुआ है।
नए खबरों के लिए बने रहे सटीकता न्यूज के साथ।




