भारतछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में दो भीषण Bus Accident, सिमगा और कुनकुरी में 10 यात्रियों की मौत

बलौदाबाजार और जशपुर जिलों में अलग-अलग हादसों में 50 से ज्यादा लोग घायल, कई की हालत गंभीर

Report : छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों ने बड़ा दुखद रूप ले लिया। बलौदाबाजार जिले के सिमगा क्षेत्र और जशपुर जिले के कुनकुरी के पास हुई बस दुर्घटनाओं में कुल 10 यात्रियों की जान चली गई, जबकि 50 से अधिक लोग घायल हो गए।

पहला हादसा Simga क्षेत्र में Raipur–Bilaspur National Highway पर हुआ। दामाखेड़ा से करीब दो किलोमीटर आगे दरचुरा चौक के पास एक यात्री बस सवारी चढ़ाने के लिए धीमी हुई थी। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बस को जोरदार टक्कर मार दी। इस Accident में चार यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवती ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

हादसे में करीब 29 यात्री घायल हुए। इनमें से 12 लोगों का इलाज सिमगा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है, जबकि 17 घायलों को बेहतर उपचार के लिए रायपुर के Dr. Bhimrao Ambedkar Memorial Hospital भेजा गया है। प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि बस के अचानक धीमे होने से पीछे आ रहा तेज रफ्तार ट्रक उससे टकरा गया।

दूसरी घटना Kunkuri क्षेत्र में सामने आई। झारखंड के कुरडेगा से कुनकुरी की ओर आ रही एक यात्री बस सुबह करीब 9 बजे हल्दीमुंड पंचायत के अंतर्गत गोड़ाअंबा गांव के पास अनियंत्रित हो गई। बस सड़क से नीचे उतरकर एक निर्माणाधीन पीएम आवास की दीवार तोड़ते हुए गड्ढे में पलट गई।

स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों ने तुरंत Rescue शुरू कर बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। राहत कार्य के दौरान क्रेन की भी मदद ली गई। इस हादसे में भी पांच यात्रियों की मौत हो गई और 20 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को कुनकुरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और होलीक्रॉस अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि तीन गंभीर घायलों को मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर रेफर किया गया है।

जशपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक Rakesh Patanwar के अनुसार शुरुआती जांच में बस का ब्रेक फेल होना दुर्घटना की वजह माना जा रहा है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है।

इस दर्दनाक घटना पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए घायलों के बेहतर इलाज के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं।

नए खबरों के लिए बने रहे सटीकता न्यूज के साथ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
अडूसा: प्राकृतिक औषधि जो सर्दी, खांसी, घाव और दर्द में देती है राहत शादी में पुरुष क्या चाहते हैं? सुंदरता से ज़्यादा ये 5 गुण रिश्ते को बनाते हैं मज़बूत परीक्षा में सही टाइम मैनेजमेंट और स्मार्ट टाइम टेबल कैसे करे सर्दियों में इम्यूनिटी बढ़ाने का देसी तरीका, घर पर बनाएं सेहत से भरपूर कांजी स्वाद भी सेहत भी: बयु/बबुआ खाने के फायदे जानकर आप भी इसे डाइट में ज़रूर शामिल करेंगे गले की खराश से तुरंत राहत: अपनाएं ये असरदार घरेलू नुस्खे