भारतछत्तीसगढ़

बीजापुर के जंगलों में एनकाउंटर, दो इनामी माओवादी ढेर

Senior Reporter India | बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। पामेड थाना क्षेत्र के कवरगट्टा–गुंडराजगुडेम जंगल के पहाड़ी इलाके में गुरुवार को हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने पामेड एरिया कमेटी से जुड़े दो कुख्यात माओवादी कैडरों को मार गिराया। मुठभेड़ के बाद इलाके की सघन तलाशी के दौरान दोनों माओवादियों के शव बरामद किए गए। मौके से हथियार और नक्सली उपयोग की सामग्री भी जब्त की गई है।

बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने जानकारी देते हुए बताया कि कवरगट्टा–गुंडराजगुडेम जंगल क्षेत्र में हथियारबंद माओवादियों की मौजूदगी की पुख्ता सूचना मिली थी। इसके बाद 28 जनवरी की शाम को डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG), बस्तर फाइटर्स और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

ऑपरेशन के दौरान 29 जनवरी की सुबह करीब 7 बजे माओवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई, जो काफी देर तक चली। फायरिंग थमने के बाद जब सुरक्षाबलों ने इलाके को खंगाला, तो वर्दी पहने दो माओवादी कैडरों के शव बरामद हुए।

मारे गए माओवादियों की पहचान प्रदीप उर्फ जोगा के रूप में हुई है, जिस पर ₹5 लाख का इनाम घोषित था, जबकि दूसरे माओवादी की पहचान भीमा वेको के तौर पर हुई है, जिस पर ₹2 लाख का इनाम रखा गया था। सुरक्षाबलों द्वारा इलाके में सर्च अभियान अब भी जारी है।

नए खबरों के लिए बने रहे सटीकता न्यूज के साथ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
अडूसा: प्राकृतिक औषधि जो सर्दी, खांसी, घाव और दर्द में देती है राहत शादी में पुरुष क्या चाहते हैं? सुंदरता से ज़्यादा ये 5 गुण रिश्ते को बनाते हैं मज़बूत परीक्षा में सही टाइम मैनेजमेंट और स्मार्ट टाइम टेबल कैसे करे सर्दियों में इम्यूनिटी बढ़ाने का देसी तरीका, घर पर बनाएं सेहत से भरपूर कांजी स्वाद भी सेहत भी: बयु/बबुआ खाने के फायदे जानकर आप भी इसे डाइट में ज़रूर शामिल करेंगे गले की खराश से तुरंत राहत: अपनाएं ये असरदार घरेलू नुस्खे