भारत

होमगार्ड की परीक्षा देकर अस्पताल ले जाते समय बेहोश युवती से एंबुलेंस में सामूहिक बलात्कार

पटना। बिहार में होमगार्ड भर्ती परीक्षा देने आई एक युवती के साथ एंबुलेंस में सामूहिक दुष्कर्म की शर्मनाक घटना सामने आई है। घटना 24 जुलाई को गयाजी में हुई, जब भर्ती प्रक्रिया के दौरान दौड़ते समय युवती बेहोश हो गई और उसे एंबुलेंस से अस्पताल भेजा जा रहा था। रास्ते में एंबुलेंस चालक विनय कुमार और टेक्नीशियन अजीत कुमार ने बेहोश युवती के साथ बेरहमी से दुष्कर्म किया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। बोधगया के बीएमपी 3 मैदान में भर्ती परीक्षा में दौड़ते समय बेहोश होने पर युवती (26) को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया था।

आरोप है कि पहले टेक्नीशियन ने चलती एंबुलेंस में युवती के साथ दुष्कर्म किया और फिर चालक ने रास्ते में गाड़ी रोककर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में पीड़िता को मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार, अस्पताल में होश आने के बाद युवती ने घटना की जानकारी दी। पीड़िता के अनुसार, आरोपियों ने उसके चेहरे पर कुछ स्प्रे कर दिया था। बोधगया थाना पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को इलाके के सीसीटीवी फुटेज से अहम सुराग मिले हैं। फुटेज में एम्बुलेंस मुख्य सड़क से गायब होती दिख रही थी और वापस लौटती नहीं दिख रही थी। पीड़िता की मेडिकल जाँच और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

नए खबरों के लिए बने रहे सटीकता न्यूज के साथ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
अडूसा: प्राकृतिक औषधि जो सर्दी, खांसी, घाव और दर्द में देती है राहत शादी में पुरुष क्या चाहते हैं? सुंदरता से ज़्यादा ये 5 गुण रिश्ते को बनाते हैं मज़बूत परीक्षा में सही टाइम मैनेजमेंट और स्मार्ट टाइम टेबल कैसे करे सर्दियों में इम्यूनिटी बढ़ाने का देसी तरीका, घर पर बनाएं सेहत से भरपूर कांजी स्वाद भी सेहत भी: बयु/बबुआ खाने के फायदे जानकर आप भी इसे डाइट में ज़रूर शामिल करेंगे गले की खराश से तुरंत राहत: अपनाएं ये असरदार घरेलू नुस्खे