भारत

मुंबई मेट्रो-6 का अनोखा मॉडल: बिना कार डिपो के होगी शुरुआत, देश में पहली बार एलिवेटेड पिट लाइनें

मुंबई की ईस्ट-वेस्ट कनेक्टिविटी को नई रफ्तार देने वाली मेट्रो-6 अब बिल्कुल अलग मॉडल के साथ लॉन्च होने वाली है। स्वामी समर्थ नगर (अंधेरी वेस्ट) से विक्रोली तक प्रस्तावित यह कॉरिडोर कांजुरमार्ग कार डिपो के बिना ही लॉन्च के लिए तैयार किया जा रहा है। इसके लिए मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (MMRDA) ने एक अनोखा प्लान बनाया है। विक्रोली छोर पर पिट लाइनों सहित आठ लेन का एलिवेटेड मेंटेनेंस डेक बनाया जाएगा। सूत्रों के अनुसार, यह देश में पहली बार होगा जब मेट्रो रेक के रेगुलर मेंटेनेंस और ‘हॉट-स्टैंडबाय’ के लिए एलिवेटेड पिट लाइनें डेवलप की जाएंगी। MMRDA जहां भी संभव हो, स्टेशन कॉम्प्लेक्स के पास एक सिंगल पिट लाइन जोड़ने पर भी विचार कर रहा है।

सूत्रों के अनुसार, इस 15.31 किमी लंबे कॉरिडोर के शुरुआती चरण के लिए पर्याप्त रेक उपलब्ध हैं। 6-8 मिनट के हेडवे पर छह से आठ रेक के साथ सर्विस शुरू की जा सकती है। जैसे-जैसे डिमांड बढ़ेगी और डिपो तैयार होगा, फ्लीट का विस्तार किया जाएगा। कॉरिडोर पर कुछ स्टेशनों के लिए सरकारी, वन और प्राइवेट ज़मीन के छोटे-छोटे टुकड़ों का अधिग्रहण अंतिम चरण में है। अंधेरी (वेस्ट), पवई (IIT एरिया), कांजुरमार्ग (EEH के पास) और साकी विहार (L&T के पास) में स्टेशन का काम चल रहा है। फुट ओवरब्रिज लैंडिंग के लिए अभी भी थोड़ी ज़मीन की ज़रूरत है। गर्डर लगा दिए गए हैं और स्टेशन के स्ट्रक्चर आकार ले रहे हैं।

नए खबरों के लिए बने रहे सटीकता न्यूज के साथ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
अडूसा: प्राकृतिक औषधि जो सर्दी, खांसी, घाव और दर्द में देती है राहत शादी में पुरुष क्या चाहते हैं? सुंदरता से ज़्यादा ये 5 गुण रिश्ते को बनाते हैं मज़बूत परीक्षा में सही टाइम मैनेजमेंट और स्मार्ट टाइम टेबल कैसे करे सर्दियों में इम्यूनिटी बढ़ाने का देसी तरीका, घर पर बनाएं सेहत से भरपूर कांजी स्वाद भी सेहत भी: बयु/बबुआ खाने के फायदे जानकर आप भी इसे डाइट में ज़रूर शामिल करेंगे गले की खराश से तुरंत राहत: अपनाएं ये असरदार घरेलू नुस्खे