नौकरी
UPSC Mains और Indian Navy INCET Exam 2025: प्रवेश पत्र डाउनलोड लिंक जारी

यूपीएससी मुख्य परीक्षा (पेपर VI और VII)-2025
परीक्षा तिथि: 31 अगस्त, 2025
इस परीक्षा में, अभ्यर्थी द्वारा चुने गए विषय (वैकल्पिक) के दोनों प्रश्नपत्रों में 250-250 अंकों के वर्णनात्मक प्रश्न पूछे जाएँगे। प्रत्येक प्रश्नपत्र के लिए तीन घंटे का समय निर्धारित है।
प्रवेश पत्र यहाँ से डाउनलोड करें: upsconline.gov.in
भारतीय नौसेना नागरिक प्रवेश परीक्षा-2025
परीक्षा तिथि: 31 अगस्त, 2025
यह एक कंप्यूटर आधारित परीक्षा है, जिसमें सामान्य बुद्धि, सामान्य ज्ञान, मात्रात्मक योग्यता और अंग्रेजी भाषा से संबंधित 100 अंकों के 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएँगे। परीक्षा की अवधि 90 मिनट निर्धारित की गई है।
प्रवेश पत्र यहाँ से डाउनलोड करें: incet.cbt-exam.in
नए खबरों के लिए बने रहे सटीकता न्यूज के साथ।




