व्यापार

US का बड़ा फैसला: भारतीय Solar उत्पादों पर 125% Countervailing Duty

India।/ Report.New Delhi। अमेरिका ने भारत पर अनुचित सरकारी सब्सिडी देने का आरोप लगाते हुए कुछ भारतीय सौर उत्पादों के आयात पर 125.87 प्रतिशत तक का प्रतिपूर्ति शुल्क (Countervailing Duty) लगाने की घोषणा की है। यह कदम अमेरिकी कंपनियों को सब्सिडी वाले आयात से बचाने के उद्देश्य से उठाया गया है।

U.S. Department of Commerce ने 24 फरवरी 2026 को जारी अपने प्रारंभिक निष्कर्षों में भारत, इंडोनेशिया और लाओस से आयातित क्रिस्टलाइन सिलिकॉन फोटोवोल्टिक सेल—चाहे वे मॉड्यूल में जुड़े हों या अलग—पर शुल्क लगाने का फैसला सुनाया। यह नई दरें 24 फरवरी से लागू 10 प्रतिशत सामान्य शुल्क के अतिरिक्त होंगी।

आदेश के अनुसार, अमेरिका में भारत से सौर उत्पादों का आयात 2022 में 8.38 करोड़ डॉलर से बढ़कर 2024 में 79.26 करोड़ डॉलर तक पहुंच गया। इसी तेज वृद्धि के बाद जांच शुरू की गई थी।

रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय सोलर निर्यातकों को लगभग 126 फीसदी तक शुल्क का सामना करना पड़ सकता है। इंडोनेशिया और लाओस से आने वाले सोलर पैनल और सेल पर भी अलग-अलग दरों से शुल्क लागू किया जाएगा, ताकि वहां की सरकारी सहायता के प्रभाव को संतुलित किया जा सके।

इस घोषणा के बाद भारतीय सोलर कंपनियों के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। Waaree Energies के शेयर करीब 11 प्रतिशत तक फिसले, Premier Energies में लगभग 14 प्रतिशत और Vikram Solar के शेयर करीब 8 प्रतिशत तक नीचे कारोबार करते देखे गए।

विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों और वैश्विक सोलर सप्लाई चेन पर असर डाल सकता है।

नए खबरों के लिए बने रहे सटीकता न्यूज के साथ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
अडूसा: प्राकृतिक औषधि जो सर्दी, खांसी, घाव और दर्द में देती है राहत शादी में पुरुष क्या चाहते हैं? सुंदरता से ज़्यादा ये 5 गुण रिश्ते को बनाते हैं मज़बूत परीक्षा में सही टाइम मैनेजमेंट और स्मार्ट टाइम टेबल कैसे करे सर्दियों में इम्यूनिटी बढ़ाने का देसी तरीका, घर पर बनाएं सेहत से भरपूर कांजी स्वाद भी सेहत भी: बयु/बबुआ खाने के फायदे जानकर आप भी इसे डाइट में ज़रूर शामिल करेंगे गले की खराश से तुरंत राहत: अपनाएं ये असरदार घरेलू नुस्खे