RBI में जूनियर इंजीनियर के 11 पदों पर भर्ती के लिए निकली वैकेंसी

GOVT JOBS: RBI की ओर से जूनियर इंजीनियर के 11 पदों पर भर्ती निकाली गई है। उम्मीदवार आरबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट www.rbi.org.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। रिटन एग्जाम का आयोजन 8 फरवरी को होगा।
शैक्षणिक योग्यता: सिविल/इलेक्ट्रिकलइंजीनियरिंग में न्यूनतम 65% अंकों के साथ डिप्लोमा। एससी/एसटी के लिए 55% अंक तय किए गए हैं। इंजीनियरिंग डिग्री होल्डर्स के लिए 55% अंक तय किए गए हैं। डिप्लोमा होल्डर्स के पास 2 साल का वर्क एक्सपीरियंस और डिग्री होल्डर्स के पास 1 साल का अनुभव होना चाहिए।
आयु सीमा: न्यूनतम आयु सीमा 20 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष है। उम्र की गणना 1 दिसंबर 2024 के आधार पर की जाएगी।
आवेदन शुल्कः सामान्य/ओबीसी के लिए450 रुपए और एससी/एसटी/पीएच के लिए 50 रुपए है।
कैसे करे आवेदन: ऑफिशियल वेबसाइट rbi.org.in पर जाएं। होम पेज परRecruitment सेक्शन पर क्लिक करें।RBI Assistant Recruitment 2023 पर क्लिक करें। अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करें। सभी डिटेल्स पढ़ें। जरूरी डाक्यूमेंट्स, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें। अपनी कैटेगरी के अनुसार फीस का भुगतान करें। फॉर्म पूरा भरने के बाद सब्मिट करें। प्रिंट आउट लेकर रखें।
चयन प्रक्रिया: लिखित परीक्षा और भाषा दक्षता परीक्षा है।
YouTube channel Search – www.youtube.com/@mindfresh112 , www.youtube.com/@Mindfreshshort1
नए खबरों के लिए बने रहे सटीकता न्यूज के साथ।




