भारत

तमिलनाडु चुनाव में दो सीटों से उतर सकते हैं विजय, चेन्नई बनी केंद्रबिंदु

चेन्नई। Senior Reporter India |
पार्टी से जुड़े सूत्रों के अनुसार, फिल्मी दुनिया से राजनीति में कदम रखने वाले और तमिलगा वेट्री कज़गम (TVK) के संस्थापक विजय आगामी तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में चेन्नई की दो सीटों से चुनावी मैदान में उतरने की संभावना पर मंथन कर रहे हैं। यह फैसला उनकी चुनावी Strategy का अहम हिस्सा माना जा रहा है।

सूत्रों का कहना है कि विजय चेन्नई की वेलाचेरी या विरुगंबक्कम विधानसभा सीट से उम्मीदवार बन सकते हैं। इसको लेकर वे पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों और ज़मीनी कार्यकर्ताओं से लगातार फीडबैक ले रहे हैं, हालांकि Final Call वह स्वयं ही लेंगे।

इसके अलावा, चेन्नई के बाहर भी कुछ सीटों को लेकर विचार चल रहा है। इनमें विल्लुपुरम जिले की विक्रवंडी, नागपट्टिनम की वेदारण्यम और करूर जिले की वेदासंदूर विधानसभा सीटें शामिल हैं।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, इन सभी सीटों के नाम ‘V’ अक्षर से शुरू होते हैं और आंतरिक सर्वे में इन क्षेत्रों को विजय के लिए अनुकूल बताया गया है। इसी वजह से उन्हें सलाह दी गई है कि वे इनमें से किसी एक सीट से अपनी चुनावी शुरुआत करें, जहां जीत की संभावना ज़्यादा मानी जा रही है।

नए खबरों के लिए बने रहे सटीकता न्यूज के साथ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
अडूसा: प्राकृतिक औषधि जो सर्दी, खांसी, घाव और दर्द में देती है राहत शादी में पुरुष क्या चाहते हैं? सुंदरता से ज़्यादा ये 5 गुण रिश्ते को बनाते हैं मज़बूत परीक्षा में सही टाइम मैनेजमेंट और स्मार्ट टाइम टेबल कैसे करे सर्दियों में इम्यूनिटी बढ़ाने का देसी तरीका, घर पर बनाएं सेहत से भरपूर कांजी स्वाद भी सेहत भी: बयु/बबुआ खाने के फायदे जानकर आप भी इसे डाइट में ज़रूर शामिल करेंगे गले की खराश से तुरंत राहत: अपनाएं ये असरदार घरेलू नुस्खे