विश्व

थाईलैंड-कंबोडिया में मंदिर के पास हिंसा जारी ,भारतीयों को यात्रा से बचने की सलाह

Bangkok/Phnom Penh: सीमा पर थाई और कंबोडियाई सैनिकों के बीच दूसरे दिन भी झड़पें जारी रहीं। कंबोडिया ने शुक्रवार को पहली मौत की पुष्टि की, जबकि इस झड़प में अब तक 14 नागरिक मारे जा चुके हैं। इस बीच, एक लाख से ज़्यादा लोग पलायन कर चुके हैं। उन्हें 300 अस्थायी आश्रयों में ले जाया गया है। दूसरी ओर, हालात को देखते हुए थाईलैंड स्थित भारतीय दूतावास ने वहाँ रह रहे भारतीयों को 7 प्रांतों की यात्रा से बचने की सलाह जारी की है। थाईलैंड के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि मृतकों की संख्या 14 हो गई है, जिनमें 13 नागरिक और एक सैनिक शामिल हैं।

कंबोडियाई पक्ष का आरोप है कि थाई हमले में प्रीह विहिर (ता मोआन थॉम) मंदिर को नुकसान पहुँचा है। प्रीह विहिर मंदिर उसी सीमावर्ती इलाके में आता है जहाँ ये झड़पें हुई थीं। कुछ लोगों का कहना है कि मंदिर के स्वामित्व को लेकर हुए विवाद में संयुक्त राष्ट्र की एक अदालत ने 2013 में कंबोडिया के पक्ष में फैसला सुनाया था। तब से उसका थाईलैंड के साथ विवाद चल रहा है। वर्तमान लड़ाई तब शुरू हुई जब कंबोडिया द्वारा क्षेत्र में बारूदी सुरंग बिछाए जाने के कारण एक थाई सैनिक घायल हो गया।

नए खबरों के लिए बने रहे सटीकता न्यूज के साथ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
गले की खराश से तुरंत राहत: अपनाएं ये असरदार घरेलू नुस्खे सर्दियों में कपड़े सुखाने की टेंशन खत्म: बिना बदबू और फफूंदी के अपनाएं ये स्मार्ट हैक्स सनाय की पत्तियों का चमत्कार: कब्ज से लेकर पेट और त्वचा रोगों तक रामबाण पानी के नीचे बसाया गया अनोखा शहर—मैक्सिको का अंडरवाटर म्यूजियम बना दुनिया की नई हैरानी सुबह खाली पेट मेथी की चाय—छोटी आदत, बड़े स्वास्थ्य फायदे कई बीमारियों से बचाते हैं बेल के पत्ते